पीएम मोदी

पुणे के अस्पताल में भर्ती अरुण शौरी से मिले पीएम मोदी, जाना कुशलक्षेम

954 0

पुणे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर दी है। प्रधानमंत्री मोदी पुणे में डीजीपी और आईजीपी के राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में हिस्सा लेने के बाद उनसे मिलने पहुंचे।

मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि पुणे में मेरी मुलाकात पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी जी से हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके साथ काफी अच्छी बातचीत हुई। हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार शौरी वर्ष 1999 से 2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे हैं। उनको मोदी का आलोचक माना जाता है। एक दिसम्बर को पुणे के लवासा स्थित अपने घर के पास 78 वर्षीय शौरी बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय वह पुणे के रूबी हॉल क्लीनिक में इलाज करा रहे हैं।

Related Post

cm yogi

आपदा मित्रों को होमगार्ड स्वयंसेवकों के रूप में तैनाती देने के लिए जनपदवार कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - August 28, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में होमगार्डों के रिक्त पदों पर नए एनरोलमेंट की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ…
AK Sharma

डेंगू की रोकथाम के लिये नियमित फागिंग तथा एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश: एके शर्मा

Posted by - September 27, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निकायों को स्वच्छ बनाने के लिये…