PM

प्रधानमंत्री ने किया चौरी चौरा घटना के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ

998 0

आज गोरखपुर में चौरी चौरा घटना के शताब्दी समारोह की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश को कभी चौरा चौरी की घटना नहीं भूलनी चाहिए, उन्होंने देश के लिए अपनी जान दी है.

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में 2800 ग्रेड-पे वाले भी नहीं करते हैं ट्रैक पर काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि चौरी चौरा में जो हुआ वो सिर्फ एक थाने में आग लगाने की घटना नहीं थी, इससे एक बड़ा संदेश अंग्रेजी हुकूमत को दिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल देश की आजादी के 75 साल के वर्ष की भी शुरुआत होगी. पीएम मोदी ने कहा कि इस घटना को इतिहास में सही जगह नहीं दी गई, लेकिन हमें उन शहीदों को सलाम करना चाहिए.

पीएम ने बताया चौरा चौरी घटना का महत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देने पर तुली थी, लेकिन मालवीय जी, बाबा राघवदास की कोशिशों से सैकड़ों लोगों को बचा लिया गया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को स्वतंत्रता सेनानियों पर किताब लिखने के लिए आमंत्रित किया है.

मुख्यमंत्री ने बजट 2021 – 22 के परिप्रेक्ष्य में सम्बंधित विभागों के दिए निर्देश 

उत्तर प्रदेश सरकार भी इस कार्यक्रम को काफी जोर-शोर से मना रही है. आज शुरू हो रहे इस समारोह को अगले एक साल तक मनाया जाएगा. इस दौरान यूपी के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और कहा कि गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में इस जश्न को पूरे साल तक मनाया जाएगा.

बता दें कि साल 1922 में चौरी-चौरा में स्वतंत्रता सेनानियों ने पुलिस चौकी में आग लगा दी थी. इसी घटना के बाद महात्मा गांधी ने अपने असहयोग आंदोलन को खत्म कर दिया था.

Related Post

CM Bhupesh

राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव: सीएम भूपेश

Posted by - October 9, 2022 0
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh) ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन रविवार को राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत…
CM Dhami

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशवासियों ने संभाली विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान: धामी

Posted by - December 28, 2023 0
 चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत…
अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को

रायबरेली : कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को, जानें जीवनसाथी…

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधायक अंगद सिंह के साथ विवाह…
AK Sharma

एके शर्मा ने लाभार्थियों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड, बच्चों का कराया अन्नप्रासन

Posted by - September 16, 2023 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के नेतृत्व…