राज ठाकरे का पीएम मोदी पर आरोप

कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलने में पीएम ने गंवा दिए पांच साल – राज ठाकरे

1406 0

मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है कि वे पिछले पांच साल केवल कांग्रेस के समय शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलने में निकाल दिए हैं। मुंबई के शिवाजी पार्क में मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी को भी पीएम  बनने का अवसर मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें :-पाकिस्तायनी F-16 पर अमेरिकी दावे को रक्षामंत्री ने झुठलाया, कहा- विदेश नीति के पत्रकार करें जांच 

आपको बता दें उन्होंने अमेरिका के एक बयान का जिक्र किया जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के बेड़े में शामिल सभी एफ-16 विमानों का हिसाब है जबकि भारत सरकार का दावा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया गया था। ठाकरे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ क्यों बोला? इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि पीएम मोदी को इतना बड़ा अवसर मिला था, जब भाजपा ने 2014 में बहुमत हासिल किया। आपने पांच साल में क्या किया?’

ये भी पढ़ें :-प्रियंका ने नवरेह की जगह नवरोज की शुभकामनाएं दी, हुईं ट्रोल 

जानकारी के मुताबिक ठाकरे ने कहा कि नोटबंदी के दौरान कतारों में घंटों खड़े रहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अब तक साढ़े चार करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं। उन्होंने पार्टी को खड़ा करने वाले लालकृष्ण आडवाणी जैसे बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार कर पार्टी पर कब्जा जमाने के लिए पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की निंदा भी की।

 

Related Post

CM Yogi

प्रदेश ने खोए जमीन से जुड़े और जनजातीय समाज के नेता: सीएम योगी

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को दिवंगत विधायकों…
Priyanka gandhi

पुलिस ज़्यादती के शिकार निषाद समुदाय से बोलीं प्रियंका- कांग्रेस लड़ेगी उनके न्याय की लड़ाई

Posted by - February 21, 2021 0
प्रयागराज। कांग्रेस (Congress) की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Praiyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रयागराज (Prayagraj) जिले के बसवार गांव…
cm yogi

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात: मुख्यमंत्री

Posted by - May 11, 2026 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की। इस…