पीएम ने पूर्वांचल को 9 मेडिकल कॉलेज का दिया तोहफा, सपा पर कसा तंज

544 0

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कम समय बचा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी दौरे शुरू हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी आज यूपी की यात्रा पर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थनगर में यूपी के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। सिद्धार्थनगर में कार्यक्रम के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे। इससे सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत की। पीएम मोदी जनता को संबोधित भी किया।

24 घंटे चलती थी भ्रष्टाचार की साइकिल-पीएम

पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगर में भोजपुरी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि, 7 साल पहले जो दिल्ली में सरकार थी और 4 साल पहले जो यहां यूपी में सरकार थी, वो पूर्वांचल में क्या करते थे? जो पहले सरकार में थे, वो वोट के लिए कहीं डिस्पेंसरी की, कहीं छोटे-मोटे अस्पताल की घोषणा करके बैठ जाते थे। सालों-साल तक या तो बिल्डिंग ही नहीं बनती थी, बिल्डिंग होती थी तो मशीनें नहीं होती थीं, दोनों हो गईं तो डॉक्टर और दूसरा स्टाफ नहीं होता था। ऊपर से गरीबों के हजारों करोड़ रुपए लूटने वाली भ्रष्टाचार की साइकिल चौबीसों घंटे अलग से चलती रहती थी।

पीएम ने माधव प्रसाद त्रिपाठी को किया याद

साथ ही, पीएम मोदी ने कहा, सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज का नाम माधव बाबू के नाम पर रखना उनके सेवाभाव के प्रति सच्ची कार्यांजलि है। माधव बाबू का नाम यहां से पढ़कर निकलने वाले युवा डॉक्टरों को जनसेवा की निरंतर प्रेरणा भी देगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, 9 नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से, करीब ढाई हज़ार नए बेड्स तैयार हुए हैं। यहां 5 हज़ार से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स के लिए रोज़गार के नए अवसर बने हैं. इसके साथ ही हर साल सैकड़ों युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया रास्ता खुला है।

‘निरोग भारत का सपना पूरा करने की ओर बड़ा कदम’

वहीं, पीएम मोदी ने मेडिकल कॉलेजों का उद्धघाटन करते हुए कहा कि, महात्मा बुद्ध ने जिस धरती ने अपने जीवन का कई समय बिताया। उसी धरती पर आज नए मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन हो रहा है। स्वस्थ और निरोग भारत का सपना पूरा करने का ये बड़ा कदम है, आप सबको को इसकी बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि, आज केंद्र में जो सरकार है, यहां यूपी में जो सरकार है, वो अनेकों कर्मयोगियों की दशकों की तपस्या का फल है। सिद्धार्थनगर ने भी स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी जी के रूप में एक ऐसा समर्पित जनप्रतिनिधि देश को दिया, जिनका अथाह परिश्रम आज राष्ट्र के काम आ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी के भाई-बहन भूल नहीं सकते कि कैसे सीएम योगी आदित्यनाथ ने संसद में यूपी की बदहाल मेडिकल व्यवस्था की व्यथा सुनाई थी। योगी जी तब मुख्यमंत्री नहीं थे, सांसद थे। मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि यहां पहले जो सरकार थी उसने हमारा साथ नहीं दिया। विकास के कार्यों में वो राजनीति को ले आई, केंद्र की योजनाओं को यहां यूपी में आगे नहीं बढ़ने दिया। जब सीएम योगी को जनता ने सेवा का मौका दिया तो उन्होंने दिमागी बुखार को बढ़ने से रोक, हजारों बच्चों का जीवन बचा लिया। सरकार जब संवेदनशील हो, गरीब का दर्द समझने के लिए मन में करुणा का भाव हो तो इसी तरह काम होता है।

Related Post

CM Yogi met the injured devotees

घायल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, बोले- घबराना मत सब ठीक हो जाएगा

Posted by - February 1, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद मुख्यमंत्री दौरे के समापन…
Maha Kumbh

महाकुम्भ एक याद बन गया, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक रहेगी

Posted by - February 28, 2025 0
प्रयागराज: प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) 45 दिनों तक आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का केंद्र बना रहा। करोड़ों श्रद्धालुओं ने यहां…
68,000 KGBV girls came on stage together

एक साथ मंच पर उतरीं केजीबीवी की 68,000 बालिकाएं, सामाजिक बुराइयों पर करारा प्रहार

Posted by - September 28, 2025 0
लखनऊ। रविवार को प्रदेशभर के 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की 68,000 बालिकाएँ नुक्कड़ नाटकों के मंच पर उतरीं…
Manav Sampada Portal

मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होगी समूह क, ख के अधिकारियों की वार्षिक प्रविष्टि

Posted by - June 15, 2023 0
लखनऊ। कर्मचारियों-अधिकारियों की नियुक्ति, स्थानांतरण व अवकाश समेत कई तरह की सुविधाओं को प्रदान करने के लिए योगी सरकार मानव…