मक्खी-मच्छर रहेंगे कोसों दूर

घर के आंगन में लगाएं ये पौधे, मक्खी-मच्छर आपसे रहेंगे कोसों दूर

1512 0

नई दिल्ली। बारिश  होने के साथ ही मक्खी, मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसी कई गंभीर बीमारियां फैलती हैं। हालांकि ऐसे कुछ पौधे हैं, जिन्हें अपने घर के आंगन में या फिर बालकनी में लगाकर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे पौधों के बारे में जिन्‍हें लगाकर फिर किसी उपाय की जरूरत शायद ही पड़े, क्‍योंकि ये पौधे प्राकृतिक रूप से मक्खियों और मच्छरों को दूर रखते हैं।

मच्छरों से बचाव के लिए सिस्ट्रोनेला का पौधा काफी असरकार होता है

मच्छरों से बचाव के लिए सिस्ट्रोनेला का पौधा काफी असरकार होता है। इसकी गंध से मच्छर दूर भागते हैं और घर में नहीं आते। इसकी पत्तियों को कूटकर उसका रस स्किन पर लगाने से मच्‍छर दूर भागते हैं। मॉस्किटो रैपलेंट क्रीम में भी इसका का इस्‍तेमाल किया जाता है।

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में शुभ

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। यह वातावरण को भी शुद्ध रखता है। मच्छरों से छुटकारा दिलाने में यह काफी मददगार होता है। तुलसी से बनने वाला एसेंशियल ऑयल मच्छर और मक्खियों को दूर भगाता है। इसे अपने घर के बाहर दरवाजे के पास या फिर खिड़की पर तुलसी का पौधा रख सकते हैं। तुलसी की महक से मच्छर दूर भागते हैं। मच्छर के काटने से शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं। इस पर भी तुलसी की पत्तियों का रस लगाने से फायदा मिलता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में है कुछ पैसों का अंतर, लगातार 15वें दिन बढ़े दाम

पुदीना का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर

इसे मिंट के नाम से भी जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसकी कई किस्‍में होती हैं। इससे निकलने वाली गंध मच्छरों को घर से दूर रखती है और मच्‍छर पास नहीं आते।

मच्छरों से छुटकारा दिलाने में गेंदा का पौधा काफी असरकार

मच्छरों से छुटकारा दिलाने में गेंदा का पौधा काफी असरकार होता है। गेंदे के फूल से निकलने वाली खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। इसमें पायरेथ्रम नाम का एक ऐसा तत्व मौजूद होता है, जिससे मच्छर इसके आस-पास भी नहीं फटकते हैं। मच्छरों को दूर रखने के लिए इन पौधों को बगीचे में उगाएं।

Related Post

Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…
हरसिमरत कौर Harsimrat Kaur

दादी-नानी के नुस्खों को दुबारा वैश्विक बनाने की आवश्यकता : हरसिमरत कौर

Posted by - September 9, 2020 0
नई दिल्ली । देश के औषधीय उत्पादों और दादी-नानी के घरेलू नुस्खों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की जरूरत…