Pitbull

एक कोने में डरा हुआ बैठा रहा पिटबुल, खाने में खाया चिकन लेग पीस

500 0

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में बीते बुधवार को 82 साल की रिटायर्ड टीचर की हत्या करने वाले खूनी पिटबुल (Pitbull) को 14 दिन की नैतिक हिरासत में रखा गया है। लखनऊ नगर निगम के पशु डॉक्टर ने बताया बीते 24 घंटे में पिटबुल का रवैया सामान्य दिखा। देखकर ऐसा लग रहा कि पिटबुल डॉग डरा हुआ है। ब्राउनी नाम का यह पिटबुल डॉग पिछले 24 घंटे से नैतिक हिरासत यानी सरकारी पिंजरे में कैद है।

लखनऊ नगर निगम के 15/10 के जेल में खूनी पिटबुल एक कोने में डरा हुआ बैठा है। नैतिक हिरासत के दौरान पशु डॉक्टर पिटबुल का बिहैवियर चेक करेंगे की 14 दिनों में पिटबुल का रवैया या रिएक्शन कैसा है। नगर निगम के एक्सपर्ट्स की इसपर पैनी नजर है। नैतिक हिरासत में पिटबुल को पिछले 24 घंटे में जब डॉग को दिए जाने वाला खाना दिया तब नहीं खाया, लेकिन चिकन का लेग पीस जब दिया गया तब खा लिया।

पशु कल्याण अधिकारी, लखनऊ नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा के मुताबिक, अगर 14 दिनों तक पिटबुल का व्यवहार ठीक रहेगा तो इसे जो कोई भी लेना चाहेगा उसको दे दिया जाएगा। अगर व्यवहार सही नहीं रहता तब नगर निगम उसको अपने पास ही रखेगा। बता दें कि लखनऊ नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, पिटबुल को अपने पास घर मे रखने के लिए अमित त्रिपाठी के पास लाइसेंस था, इसलिए इसपर कोई मुकदमा नहीं कराया गया है। पड़ोसियों ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। फ़िलहाल, ब्राउनी नाम का यह पिटबुल फिलहाल, 14 दिन की नैतिक हिरासत में है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, हुआ भव्य स्वागत

 

Related Post

Vande Bharat

वाराणसी से खजुराहो के लिए नई वंदे भारत ट्रेन पर्यटन उद्योग में नया अध्याय लिखने को तैयार

Posted by - November 11, 2025 0
वाराणसी । श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण तथा काशी की जल ,थल ,नभ और रेल परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी…
cm yogi

पंडित गोविंद बल्लभ पंत देश के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे- सीएम योगी

Posted by - March 7, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ…
CM Yogi

विकास एवं निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें: सीएम योगी

Posted by - August 17, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले समीक्षा…
AK Sharma

प्रदेश हित में उपभोक्ता समय से करें विद्युत बिलों का पूर्ण भुगतान: एके शर्मा

Posted by - October 6, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए ऊर्जा विभाग ने आरएपीडीआरपी एवं नॉन आरएपीडीआरपी क्षेत्रों के…