Fish

NH पर पलट गया पिकअप वैन, लूट ले गए 4 क्विंटल मछली

531 0

पूर्णिया: हर कोई इतना स्वार्थी हो गया है कि, किसी की मुसीबत के बाद उसमे अपना फायदा ढूंढने में लोग जुट जाते है। बिहार के पूर्णिया में सड़क पर ऐसा हादसा हुआ कि, लोगो ने लूट मचा दी। पूर्णिया के कस्बा थाना के गढ़बनेली हाई स्कूल के पास मंगलवार को एनएच 57 पर मछली (Fish) लदी एक पिकअप वैन अचानक से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसको देखते ही सैकड़ों की संख्या में गांव की रहने वाले महिलाएं और पुरुषों की भीड़ बिखरी मछली को लूटने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान लोग झोला भर-भर के अपने घर मछली ले गए।

मछली लूटने के लिए आसपास के सैकड़ों ग्रामीण अपनी थैलियां भर-भरकर मछली ले जा रहे थे, लोगों ने करीब 4 क्विंटल मछली लूट ली। पिकअप वाहन के चालक ने बताया कि सुबह वह अररिया से मछली लेकर पूर्णिया आ रहा था तभी झपकी लगने से पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराया और एनएच 57 पर ही पलट गया। जिसके बाद सारी मछलियां वाहन से नीचे गिर गई।

पीएम मोदी के आगमन से पहले बिहार में Covid की एंट्री

ड्राइवर ने कहा कि उसकी गाड़ी में करीब 6 क्विंटल मछली थी, जिसमें मात्र 2 क्विंटल मछली बच पाई और बाकी 4 क्विंटल मछली लोगों ने लूट ली। सूचना मिलते ही कस्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शेष मछली को लूटने से बचाया। आसपास के ग्रामीणों के साथ-साथ उस रोड से गुजर रहे राहगीर भी मछली लूटने लगे थे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को अलग हटाया और कुछ मछलियां बचा पाया।

 

Related Post

RAJNATH SINGH

एलडीएफ-यूडीएफ केरल में खेल रही हैं मैत्री मैच : राजनाथ

Posted by - March 28, 2021 0
तिरुवनंतपुरम। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ और विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ…
CM Dhami

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

Posted by - February 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) आज परेड ग्राउंड में सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव…
CM Bhajanlal Sharma

राइजिंग राजस्थान को देश और विदेश से मिल रहा समर्थन: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - November 1, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शुक्रवार को सांगानेर पहुंचकर प्रधान वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह में…
CM Vishnu Dev Sai

ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेंगे तीन करोड़ : मुख्यमंत्री साय

Posted by - November 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) आज रविवार काे रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्टज़ बैडमिंटन अरीना में आयोजित…