पेट्रोल-डीजल की कीमत

पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा, दिल्ली में पेट्रोल 73 रुपये व मुंबई में 80 के पार

841 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 73 रुपये प्रति लीटर पर और वाणिज्यिक नगरी मुंबई में 80 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गयी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों ( Petrol and diesel prices ) में आज लगातार तीसरे दिन बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। इन तीन दिनों में दोनों जीवाश्म ईंधन करीब ढाई प्रतिशत महंगे हो चुके हैं।

कारगिल युद्ध में शौर्यचक्र विजेता ‘गुंजन सक्सेना’ ने दुश्मनों को चटाई थी धूल, अब Netflix पर देखें फिल्म

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का मूल्य 54 पैसे बढ़कर 73 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तीन दिन में यह 1.74 रुपये यानी 2.44 प्रतिशत महंगा हो चुका है। मुंबई में इसकी कीमत 52 पैसे बढ़कर 80.01 रुपये, चेन्नई में 48 पैसे बढ़कर 77.08 रुपये और कोलकाता में 52 पैसे बढ़कर 74.98 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल दिल्ली में 58 पैसे महंगा होकर 71.17 रुपये प्रति लीटर बिका। तीन दिन में इसके दाम 1.78 रुपये यानी 2.57 प्रतिशत बढ़े हैं।
कोलकाता में इसकी कीमत 62 पैसे बढ़कर 67.33 रुपये, मुंबई में 55 पैसे बढ़कर 69.92 रुपये और चेन्नई में 49 पैसे बढ़कर 69.74 रुपये प्रति लीटर हो गई।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-
महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल
दिल्ली————73.00(+0.54)——-71.17(+0.58)
कोलकाता———74.98(+0.52)——-67.33(+0.62)
मुंबई————-80.01(+0.52)——-69.92(+0.55)
चेन्नई————77.08(+0.48)——-69.74(+0.49)

Related Post

CM Yogi

जहां गोलियां चलती थीं आज वहां एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा: सीएम योगी

Posted by - August 21, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) में सोमवार को एमएसएमई (MSME) विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूरे प्रदेश…

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, यूपी में सीएम योगी दे सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

Posted by - September 8, 2021 0
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, वह राज्यपाल के तौर पर तीन साल का…
CM Yogi dedicated the Gorakhpur Link Expressway to the public

यूपी अब बीमारू राज्य से एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है- सीएम योगी

Posted by - June 20, 2025 0
लखनऊ/आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार आजमगढ़ में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। राज्य को विकास…