लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर का भाव

462 0

नई दिल्ली। देश में बढ़ पेट्रोल डीजल के दाम से आम जनता पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में कई दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से देश के शहरों में पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 20 बार से ज्यादा बार बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल, आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम 107.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, वहीं, डीजल के दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर पर हैं।

पेट्रोल– डीजल की बढ़ती कीमतों का आम आदमी पर चौतरफा असर देखा जा रहा है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल 119.79 रुपये प्रति लीटर पर है, जबकि, डीजल 110.63 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में पेट्रोल की कीमत 119.08 रुपये प्रति लीटर पर है. वहीं, डीजल 108.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

दिल्ली पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर।

मुंबई पेट्रोल 113.46 रुपये और डीजल 104.38 रुपये प्रति लीटर।

चेन्नई पेट्रोल 104.52 रुपये और डीजल 100.59 रुपये प्रति लीटर।

कोलकाता पेट्रोल 108.11 रुपये और डीजल 99.43 रुपये प्रति लीटर।

आपको बता दें कि, अक्टूबर महीने में ईंधन की कीमतों में अब तक 20 बार से ज्यादा बार बढ़ोतरी की गई है। केवल तीन दिन को छोड़कर हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. अक्टूबर में ही पेट्रोल 5.15 रुपये महंगा हो गया है, तो डीजल भी 5 रुपये तक बढ़ गया है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है, जिसकी वजह से पेट्रोल-डीजल के रेट भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश के कई शहरों में इस समय पेट्रोल के रेट 120 लीटर के करीब पहुंच चुके हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में पहली बार पेट्रोल के रेट 120 रुपये के करीब पर पहुंच गए हैं।

Related Post

Foreign Ministry spokesman Arindam Bagchi

सरकार ने विदेशी मिशन से की अपील, न करें Oxygen और कोविड जरूरतों की होर्डिंग

Posted by - May 2, 2021 0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने देश में स्थित विभिन्न दूतावासों,  उच्चायोंगों और राजनयिक मिशनों से कोविड की विकट स्थिति को…
लॉकडाउन

लॉकडाउन से शहरों में सब्जियों के दामों में उछाल, तो ग्रामीण क्षेत्रों में औंधे मुंह गिरे दाम

Posted by - March 24, 2020 0
लखनऊ। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर उत्तर प्रदेश के 19 जिलों को लॉकडाउन किया गया है। इसका प्रतिकूल असर फल,फूल…
प्रवाह-2020

कला और संस्कृति मानव में संस्कारों का करती है विकास : सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव डॉ अब्दुल कलाम आर्ट्स एंड कल्चरल फेस्ट (राज्य स्तरीय), प्रवाह-2020…