CM Bhajan Lal

भाजपा में राष्ट्र प्रथम की नीति पर किया जाता है कार्यः सीएम भजनलाल शर्मा

249 0

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को संगठन पर्व सक्रिय सदस्यता एवं संगठनात्मक चुनाव प्रदेश कार्यशाला मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की उपस्थिति में आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्षों के साथ जिला प्रभारी और भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों को गति देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। सीएम शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य करने वाली राजनीतिक पार्टी है। भाजपा में जहां देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्य किया जाता है, वहीं आतंरिक लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए संगठन के कार्यों को भी लोकतांत्रिक रूप से पूरा किया जाता है। भाजपा में बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय सदस्यों को ही पदाधिकारी बनाया जाता है।

ऐसे में हम सभी को प्राथमिक सदस्य के साथ सक्रिय सदस्यता भी ग्रहण करनी चाहिए। संगठन पर्व चुनाव में बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के बाद प्रदेशाध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक सक्रिय सदस्य अपनी भूमिका निभाते है। इस लिए हर कार्यकर्ता को निष्पक्षता से आगे बढ़ाने के साथ सक्रिय सदस्य भी बनाने है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कांग्रेसियों की दोगली नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि एक ओर भाजपा सरकार है, जिसने बजट में सभी 200 विधानसभाओं के लिए काम किया, वहीं दूसरी ओर पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार थी, जो क्षेत्र, विधायक देखकर विकास कार्य करवाती थी।

भाजपा ने जो बजट पेश किया, उसकी क्रियान्विती के लिए कार्य भी किए। भाजपा सरकार ने 10 माह में भाजपा संकल्प पत्र के 50 फीसदी से अधिक वादों को पूरा कर दिया।

Related Post

CM Dhami

चार धामों के शीतकालीन प्रवास स्थलों के लिए यात्रा शुरू की जाय : CM धामी

Posted by - November 29, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने शासकीय आवास में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक के दौरान,…
Savin Bansal

मुख्यमंत्री संकल्प का ग्राउंड एक्शनः दूरस्थ ग्राम क्वांसी में जिला प्रशासन ने सुनी जन समस्याएं

Posted by - December 18, 2025 0
देहरादून: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान का बुधवार को सूदूरवर्ती न्याय पंचायत क्वांसी से…
CM Nayab Singh

सीएम सैनी ने टीजीटी-पंजाबी के 104 व ग्रुप-डी के 3878 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - August 13, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से…