CM Yogi

यूपी कैबिनेट से स्वकर निर्धारण प्रणाली को मिली मंजूरी

978 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) अब छोटे शहरों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी स्वकर प्रणाली के तहत गृहकर की वसूली करेगी। भवन स्वामी अब स्वयं अपना गृहकर निर्धारण कर सकेंगे।

प्रदेश में अब छोटे शहरों की नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी स्वकर प्रणाली के तहत गृहकर की वसूली की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार की रात हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश नगर पालिका (भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर) नियमावली 2021 को मंजूरी दी गई है।

पहले नहीं थी कोई नियमावली

नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में भवन या भूमि के वार्षिक मूल्य पर कर लगाने की अभी तक कोई नियमावली नहीं थी। नियमावली नहीं होने की वजह से ही उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 में दी गई व्यवस्था के अनुरूप नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर निर्धारण की प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से ही उत्तर प्रदेश नगर पालिका भवन या भूमि या दोनों के वार्षिक मूल्य पर कर नियमावली 2021 को मंजूरी प्रदान की गई है। नियमावली जारी होने के बाद नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में क्षेत्रवार किराया दर तय किया जाएगा।

नये नियमों से आएगी पारदर्शिता

नई नियमावली में पुराने मकान मालिकों को बड़ी राहत दी गई है। 10 साल से पुराने भवनों में अगर भवन मकान मालिक स्वयं रह रहा है तो उसे 25 प्रतिशत छूट मिलेगी. वहीं 10 से 20 साल पर 32.5 प्रतिशत और 20 साल से अधिक पुराने भवन पर 40 फीसदी तक की छूट दिए जाने की व्यवस्था की गई है। अगर ऐसे भवनों में मकान मालिक नहीं रहता है और किराए पर दे रखा है तो 10 साल पुराने मकान पर 25 फीसदी, 10 से 20 साल पुराने मकान पर 12.5 फीसदी अधिक गृहकर लिया जाएगा, जबकि 20 साल पुराने भवनों पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लिया जाएगा।

Related Post

लखनऊ हिंसा

लखनऊ हिंसा: पूर्व आईपीएस दारापुरी, सदफ समेत कई को मिली जमानत

Posted by - January 3, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान हिंसा के आरोप में गिरफ्तार पूर्व…
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - April 7, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में गोरखपुर में बनने वाले…
CM Yogi

सीएम योगी ने 1.75 करोड़ परिवारों को दिया नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा

Posted by - November 10, 2023 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने  लोकभवन में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत…
Yogi

यूपी के नगर निगमों के राजस्व प्राप्ति में हुई एतिहासिक वृद्धि, योगी सरकार के सुधारों का असर

Posted by - April 28, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास रंग ला रहे हैं। वित्तीय अनुशासन,…