अंगूठा

जिन लोगों का ऐसा है अंगूठा, वह अपने गुस्से पर नहीं रख पाते हैं काबू

1111 0

नई दिल्ली। आपके हाथ की रेखाओं में जिस तरह से आपका भविष्य छिपा होता है। उसी प्रकार हाथ का अंगूठा भी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानकारी देता है। अंगूठा का आकार और उसका झुकाव व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव और भविष्य के बारे में बताता है।

मोटा अंगूठा

जिन लोगों के हाथ का अंगूठा मोटा, चौड़ा या चपटे आकार का होता है ऐसे व्यक्तियों को अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। ऐसे लोग अधिक गुस्से वाले होते हैं। इन्हें जब गुस्सा आता है तो शांत कराना बहुत मुश्किल होता है। गुस्से में ऐसे लोग कभी कभी अपना गंभीर नुकसान कर लेते हैं।

लंबा और पतला 

लंबा और पतला अंगूठा अच्छा माना गया है, जिन लोगों के हाथ में लंबा और पतला अंगूठा होता है ऐसे लोग साफ मन के होते हैं। दूसरों की तकलीफ को देखकर भावुक हो जाते हैं। ऐसे लोग दूसरों की मदद के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। ऐसा व्यक्ति किसी भी स्थिति में अपने आप को ढाल लेता है।

IGNOU : पीएचडी 2020 के लिये रजिस्ट्रेशन शुरू, 23 मार्च के पहले करें आवेदन
सख्त 

अगर अंगूठा सख्त है। इसमें लचक कम होती है और सीधा रहता है तो ऐसे व्यक्ति दृढ़ निश्चय वाले होते हैं ऐसे लोग जब किसी काम को हाथ में लेते हैं तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ऐसे लोग अच्छे प्रशासक और मैनेजर होते हैं। इन्हें आसानी से मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है।

तर्जनी अंगुली को स्पर्श करने वाला

हाथ का अंगूठा जब हाथ की प्रथम अंगुली यानि तर्जनी अंगुली के प्रथम पोर से भी आगे निकल जाए तो ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसे लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता पाई जाती है। हाथ में अगर पर्वतों की स्थिति अच्छी हो तो ऐसे लोग जिस क्षेत्र में भी होते हैं वे शीर्ष पर होते हैं।

‘भूलभुलैया 2’ की शूटिंग में चुड़ैलों के बीच रोमांटिक पोज में दिखे कार्तिक-कियारा

छोटा 

अंगूठा का आकार छोटा है तो ऐसे व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होता है। इनमें कार्य करने की क्षमता भी कम होती है। ये एकांत में रहना अधिक पसंद करते हैं।

Related Post

ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव, धरती से आकार है दोगुना

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसा ग्रह खोज निकाला है, जो पृथ्वी की ही तरह रहने लायक ही नहीं है,…
CM Dhami

धामी सरकार के तीन साल पूरे, सीएम ने छात्रों-संविदाकर्मियों को दी 3 बड़ी सौगात

Posted by - March 23, 2025 0
देहरादून। तीन साल पूरा होने पर रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने छात्रों-युवाओं, उपनल और संविदाकर्मियों के…
Chandrashekhar Upadhyay

अपनी शक्ति को पहचानें और उसका आह्वान करें : चंद्रशेखर उपाध्याय

Posted by - September 5, 2021 0
भाजपा से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को हल्द्वानी से सारथी नामक  प्रदेश-स्तरीय सामाजिक-आन्दोलन आरंभ किया। ‘हिन्दी से…
AK Sharma

अटल जी के अधूरे सपनों को पूरा कर रहे हैं प्रधानमंत्री: एके शर्मा

Posted by - December 26, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari…