शाहरुख खान

कोरोना वायरस की जंग जीतने के लिए लोग आगे आएं : शाहरूख खान

1050 0

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने कोरोना वायरस की जंग से निपटने के लिये लोगों से आगे आने की अपील की है।
कोरोना वायरस से जंग के लिए शाहरुख खान भी आगे आ गये हैं और उन्होंने इसके लिये उन्होंने हाल ही मे कईं घोषणाएं की हैं। अब उन्होंने एक  पत्र लिखकर लोगों से खास अपील की है।

कोरोना वायरस बीमारी को समझो, घर में रहो : अमिताभ बच्चन

शाहरुख खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने किया ट्वीट

शाहरुख खान के पत्र को उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली ने ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने लिखा है कि इस समय हम सभी भारी संकट से गुजर रहे हैं, इसलिए सभी को एक साथ बहादुरी से खड़ा होना होगा। यह संकट इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला।

रात के बाद नई सुबह आएगी, दिन नहीं बदलेगा और तारीख बदल जाएगी

यह समय लेगा और हमें सहयोग करना होगा। इसलिए हम जितना भी एक दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं करें। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्र के नागरिक के तौर पर हमारा यह कर्तव्य है कि हमने जो भी पाया है उसे दें, इसलिए मैं संकट के इस दौर में अपना सर्वोत्तम देना चाहता हूं और उम्मीद करता हूं कि आप भी यह करेंगे। हम सभी साथ आकर ही इस महामारी से लड़ सकते हैं। रात के बाद नई सुबह आएगी, दिन नहीं बदलेगा, तारीख बदल जाएगी।

Related Post

अमर सिंह

जिंदगी और मौत से लड़ रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से मांगी माफी

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार और अमिताभ बच्चन से माफी मांगी है। उनका कहना है कि…

महिलाओं के विकास के लिए जानें सरकार ने कितनी जारी की योजनाए

Posted by - June 4, 2019 0
डेस्क। महिलाओं के विकास के लिए सरकार ने कुछ योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना…
महाराष्ट्र पुलिस को ‘सैल्यूट’

कोरोना जंग : अक्षय, सचिन व विराट ने पुलिस को किया ‘सैल्यूट’, तो गृह मंत्रालय ने कही ये बात

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से जंग में पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, सफाईकर्मी लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम…