पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा खेला होबे दिवस

655 0

बंगाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद टीएमसी प्रमुख एवं सीएम ममता बनर्जी बेहद उत्साहित हैं, मंगलवार को उन्होंने एक ऐलान किया। विधानसभा चुनाव में टीएमसी के गाने खेला होबे को जनता ने जमकर सराहा, ममता बनर्जी ने हर साल अब खेला होबे दिवस मनाने का ऐलान किया है। भाजपा को निशाने पर लेकर उन्होंने कहा- चुनाव आयोग की मदद से वह इतनी सीटें हासिल कर पाई, वरना 30 सीटें भी नहीं जीत पाती।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अभिभाषण के वक्त भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी करने पर उन्होंने कहा- भाजपा के विधायक शालीनता एवं शिष्टाचार नहीं जानतें।
ममता बनर्जी ने कहा मैने राजनाथ से लेकर सुषमा स्वराज तक अनेक भाजपा नेताओं को देखा है लेकिन इस वक्त की भाजपा सभ्यताविहीन है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में इस बारे में ऐलान करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में खेला होबे दिवस मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग फुटबॉल क्लब्स को 50 हजार फुटबॉल भी दिए जाएंगे।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर सीएम ने कहा पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। अपनी स्पीच में यूपी की योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी सरकार गंगा नदी में शवों को बहा रही है। जो आगे बहकर बंगाल आ रहे हैं जिससे पानी दूषित हो गया है। ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि अगर आयोग (EC) ने मदद नहीं की होती तो बीजेपी 30 सीट भी न जीत पाती।

Related Post

CM Vishnu dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने खेतों में बीज का छिड़काव कर किया खेती-किसानी का शुभारंभ

Posted by - June 18, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ राज्य की कमान संभालने के साथ साथ अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को…
पीएम मोदी

जो लोग दंगे के आरोपियों को मुख्यमंत्री के पद से नवाज रहे हो उनसे सचेत रहना होगा-प्रधानमंत्री

Posted by - January 3, 2019 0
गुरदासपुर।भाजपा-अकाली दल की धन्‍यवाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब को वीरों और महान लोगों की धरती बताते हुए…
Rajnath Singh

कुशासन को समाप्त कर सुशासन लाना हमारी सरकार का सबसे बड़ा संकल्प – राजनाथ सिंह

Posted by - December 25, 2024 0
लखनऊ। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन में सुशासन दिवस…
महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

कोरोना इफेक्ट : महिला वनडे और पुरुष अंडर-19 क्वालीफायर स्थगित

Posted by - May 12, 2020 0
दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 महिला विश्व कप और 2022 पुरुष अंडर-19 विश्व कप क्वालीफायर्स को कोरोना वायरस…