Girish Chandra Yadav

आतंकियों का समर्थन करने वाली पार्टी को क्या नाम देंगे: गिरीश चंद्र यादव

447 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) में मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस वलीउल्लाह (Waliullah) को आतंकी घटना अंजाम देने के लिए फांसी की सुनाई गयी है, उसे बचाने के लिए सपा ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। इसमें वैसे भी कोई शक नही था कि सपा मफिया, गुंडों और आतंकियों की समर्थक पार्टी रही है।

खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि सपा का इतिहास रहा है कि वह गुंडे, माफिया और आतंक फैलाने वालों का समर्थन और बचाव करती रही है। उन्होंने कहा कि वलीउल्लाह को वर्ष 2006 में वाराणसी में हुए बम धमाकों में गाजियाबाद जिला अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। यह भी एक तथ्य है कि वलीउल्लाह को सपा बचाने का प्रयास कर रही थी।

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक एवं प्रवक्ता के रिक्त पदों का विज्ञापन जारी

उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सपा की प्रदेश में सरकार थी तो माफिया ही प्रदेश के थाने चलाते थे। आम आदमी की थाने में घुसने तक की हिम्मत नहीं थी, सुनवाई की बात तो बहुत दूर की है। जब 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी। आज गुंडे माफिया और आतंकी या तो जेल में हैं या बेल पर। उन्होंने कहा कि आज कि गुंडे और माफिया की हिम्मत नहीं है कि वह प्रदेश में आतंक और अराजकता फैला सकें। उन्होंने कहा कि आतंकियों का समर्थन करने वाली पार्टी को क्या नाम दिया जा सकता है, यह जनता अच्छी तरह जानती है।

प्रेमचंद अग्रवाल ने विभिन्न योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की

Related Post

BSP center

बीएसपी केंद्र में संगमरमर से बनी मायावती की लगाई जा रही हैं तीन मूर्तियां

Posted by - August 13, 2020 0
राजधानी में बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती की संगमरमर की मूर्ति को लगाने का मामला आ रहा है। राजधानी…
Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकताओं में ग्रामीण रोजगार और ग्रामीण औद्योगिकीकरण सबसे ऊपर है। इसी…
CM Yogi's honest recruitment system changed the fate of thousands of families

’सरकारी नौकरी की पहली पीढ़ी’, सीएम योगी की ईमानदार भर्ती प्रणाली से बदली हजारों परिवारों की तकदीर

Posted by - June 15, 2025 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड रविवार को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बना, जब पहली…