पारस हॉस्पिटल को प्रशासन से मिली क्लीन चिट

895 0

कोरोना संकट के बीच चर्चा में आए आगरा के पारस हॉस्पिटल (Paras hospital ) को जांच टीम ने क्लीन चिट दे दी है। रिपोर्ट में इस बात का खण्डन किया गया है कि वायरल वीडियो में ऑक्सीजन की कमीं से मरीजों को मौत हुई है।

जांच टीम ने कहा- ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पारस हॉस्पिटल (Paras hospital ) एवं अन्य अस्पतालों में था, रिपोर्ट में 16 मरीजों की मौत का जिक्र करते हुए लिस्ट पेश की गई है।

लेकिन अभी भी रिपोर्ट पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि पारस अस्पताल के संचालक अरिंजय जैन ने स्वयं ऑक्सीजन की कमीं को स्वीकारा था, यहां तक कि इस दुर्घटना से हुई मौतों को भी स्वीकारा था।

वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि वह कह रहे ऑक्सीजन की मॉक ड्रिल में 22 मरीज छंट गए, बता दें कि ये घटना 26 अप्रैल की थी।

हालांकि तत्कालीन डीएम ने मामले को तूल पकड़ता देख तुरंत अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। ऐसी अमानवीय कृत्य से लोगों से होश उड़ गए थे। और काफी समय तक तो इस घटना से हुई मौतों को संख्या पर भी जनता और राजनीति और प्रशासन स्तर पर खींच तान चलती रही।

हालांकि अब भी रिपोर्ट कई सवालों के घेरे में है, अस्पताल और प्रशासन दोनों स्तर पर हुई ऐसी लापरवाही से सबक लेते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है कि ऐसी दुर्घटना अपने को दोबारा न दोहराए।

Related Post

IPS Prabhakar Chaudhary

IPS प्रभाकर चौधरी सहित पांच पुलिसकर्मियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

Posted by - August 15, 2022 0
लखनऊ। आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी (IPS Prabhakar Chaudhary ) सहित प्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर…

सिद्धार्थ के निधन के बाद ठीक हालत में नहीं हैं शहनाज गिल, पिता ने दी जानकारी

Posted by - September 2, 2021 0
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से फैंस के साथ-साथ शहनाज गिल को भी काफी धक्का लगा है। उन्होंने…
MoU on scholarship scheme between UP Government and FCDO UK

युवाओं को ग्लोबल लीडरशिप रोल के लिए तैयार करने का माध्यम बनेगी “चिवनिंग-यूपी छात्रवृत्ति योजना”: सीएम योगी

Posted by - August 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की उपस्थिति में उनके सरकारी आवास पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार और द…
AK Sharma

युद्धस्तर पर सभी नालों की सफाई कराना सुनिश्चित करे नगर निगम: एके शर्मा

Posted by - June 22, 2023 0
लखनऊ/आगरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma)  अपने एक दिवसीय दौरे पर आगरा पहुंचे। आगरा…