परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ी, बिजनेसमैन ने लगाया 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

872 0

100 करोड़ की वसूली कांड के बाद अब पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। एक बिजनेसमैन ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें 6 पुलिस अधिकारी और दो अन्य लोग शामिल हैं। बिजनेसमैन का आरोप है कि उनके खिलाफ दर्ज कुछ मामलों का निपटारा करने के बदले में उनसे 15 करोड़ की मांग की गई थी। बता दें कि जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत में हैं, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी हैं।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिल्डर की शिकायत के आधार पर दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया है।  उन्होंने इस मामले का अधिक विवरण नहीं दिया. उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में बिल्डर के दो साझेदारों सुनील जैन एवं संजय पूर्णिमा को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने कहा, मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया गया है।  शिकायतकर्ता व्यवसायी है. एफआईआर में कुल 8 लोगों के नाम हैं, जिनमें 6 पुलिस कर्मी भी शामिल हैं. इस मामले में अब तक दो नागरिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

जब तक कोरोना खत्म नहीं हो जाता तब तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा- योगी के मंत्री ने खाई कसम

शिकायत के अनुसार जैन और पूर्णिमा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साठगांठ कर बिल्डर के खिलाफ कुछ मामलों को वापस लेने की एवज में उससे 15 करोड़ रुपए की मांग की थी। अधिकारी ने बताया कि बिल्डर ने अपनी शिकायत में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त तथा अन्य का नाम लिया है।

Related Post

NABARD

नाबार्ड ने उत्तराखंड स्टेट क्रेडिट सेमिनार में जारी किया ‘स्टेट फोकस पेपर 2026–27’

Posted by - February 24, 2026 0
देहरादून: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आज स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026–27 का सफल आयोजन…
तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट, भारतीय वीजा भी रद्द

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक…