Pappu Yadav की तबीयत बिगड़ी

1405 0

JAP (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) को DMCH के डॉक्टरों की टीम ने पटना रेफर कर दिया है। शुक्रवार को पैथोलॉजिकल और रेडियोलौजिकल जांच के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा के नेतृत्व वाले मेडिकल बोर्ड ने उन्हें पटना रेफर करने की अनुशंसा दी है।

रिपोर्ट में बताया गया कि पप्पू यादव (Pappu Yadav) के किडनी में स्टोन और हार्ट में गड़बड़ी है। इस कारण पैदल चलने से उनका दम फूलता है। लिपिड प्रोफाइल भी बढ़ा हुआ है, इस स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने की जरूरत है।

बताते चले कि बिहार के मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाने में साल 1989 में दर्ज अपहरण मामले में पुलिस ने जाप सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) को गिरफ्तार कर लिया है।

मधेपुरा जिले की पुलिस मंगलवार को चार बजे के लगभग पटना पहुंची और ड्रामा और विरोध प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव (Pappu Yadav) को मधेपुरा के लिए लेकर निकल आयी। मंगलवार की रात को करीब एक बजे उनकी पेशी करवाई गई, जिसके बाद उन्हें सुपौल के वीरपुर जेल में रखा गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें डीएमसीएम (DMCH)भेजा गया था, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया है।

Related Post

लोकसभा चुनाव

धौरहरा या लखनऊ, जितिन प्रसाद कहां से लड़ेंगे, सस्पेंस बरकरार

Posted by - March 28, 2019 0
लखनऊ। कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने धौरहरा में कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वापस लखनऊ जा रहे…
International Trade Show

इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए दुनिया देखेगी समृद्ध यूपी की झलक

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा। पहले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (International Trade Show)  के माध्यम से ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो मार्ट उत्तर…
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras

मुख्यमंत्री ने वंचित, दलित और शोषित वर्गों की बुलंद आवाज रहे स्व. डी.पी. बोरा की मूर्ति का किया अनावरण

Posted by - October 7, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय डी.पी. बोरा की 85वीं जयंती के अवसर पर…