दिल्ली में एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

578 0

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। ये आतंकी राजधानी को दहलाने की फिराक में था। स्पेशल सेल ने आतंकी के पास से एके-47 और हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। इस आतंकी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत पर हमले के लिए तैयार किया था। आतंकी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली में आतंकी हमले की बड़ी साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी को स्पेशल सेल ने सोमवार रात को लक्ष्मीनगर के रमेश पार्क से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुहम्मद अशरफ उर्फ अली के रूप में की गई है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला मुहम्मद अशरफ आइएसआइ के इशारे पर भारत में काम कर रहा था। यह भी जानकारी मिली है कि अशरफ नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुआ और फिलहाल दिल्ली में रहकर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में था।

आतंकी से पूछताछ कर रही पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी मुहम्मद अशरफ के पास से एक हैंडबैग, दो मोबाइल फोन बरामद किए। उसके पास से एक एके-47, मैगजीन और 60 गोलियां भी बरामद हुई हैं। एक हैंड ग्रेनेड, दो पिस्तौल और 50 कारतूस भी उसकी निशानदेही पर कालिंदी कुंज घाट से बरामद हुए हैं। तुर्कमान गेट इलाके से एक भारतीय पासपोर्ट भी उसने बरामद करवाया है। खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की निगरानी में इस पूरे आपरेशन को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पूरी साजिश को लेकर स्पेशल सेल की टीम आतंकी से पूछताछ कर रही है।

दिल्ली को दहलाने की थी साजिश

गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों के अलर्ट के बीच दिल्ली पुलिस बड़ी ने कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद अशरफ उर्फ अली लक्ष्मीनगर इलाके में अली अहमद नूरी के नाम से रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहा था। दिल्ली पुलिस इस आतंकी के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर बार्डर पर जांच शुरू

बता दें कि त्योहार के सीजन में राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से आतंकी हमलों का अलर्ट जारी किया जा चुका है। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, माल और सिनेमा हाल में सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर भी जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है।

 

Related Post

Pankaj Chaudhary

ढोल, नगाड़ों की थाप और कार्यकर्ताओं के जयघोष के बीच हुई भाजपा प्रदेश‌ अध्यक्ष के नाम की घोषणा

Posted by - December 14, 2025 0
लखनऊ। ढोल नगाड़ों की थाप, फूलों की बौछार और भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के जयघोष के…
cm dhami

भारत न केवल स्वदेशी रक्षा उपकरण बना रहा है, बल्कि दुनिया को निर्यात भी कर रहा: सीएम धामी

Posted by - June 10, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 साल पूर्ण…
CM Vishnu dev Sai

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने पुलिस बल को दी बधाई

Posted by - October 19, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस (Chattisgarh Police) के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है, जब उन्हें ‘राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज’…
CM Dhami

नीति घाटी को धामी की बड़ी सौगात, बॉर्डर टूरिज्म और होम स्टे विकास को मिलेगा बढ़ावा

Posted by - June 1, 2026 0
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नीति घाटी के पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए कई…