पंजाब के पठानकोट में देखा गया पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब

639 0

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे देखते ही फायरिंग कर वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले ड्रोन ने बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा से और दूसरी बार बीओपी कांस्य बरमन से घुसने की कोशिश की। डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि बीएसएफ की 89 बटालियन बीओपी बोहड़ वडाला की सीमा पर तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका और पुष्पा ने पाक ड्रोन पर 29 फायर किए।

सुरक्षाबलों ने की फायरिंग, वापस लौटा ड्रोन

जम्मू कश्मीर में भी लगातार संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अब पंजाब में भी ड्रोन दिखाई देने का सिलसिला जारी है। इससे पहले पंजाब के गुरदासपुर जिले में मंगलवार को बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन को देखा। बीएसएफ की बाहड वडाला पोस्ट और कांसी पोस्ट की जब ड्रोन पर नजर पड़ी, तो सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद ड्रोन वापस लौट गया।

बीएसएफ महिला जवानों ने दिया जवाब

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की मदद के लिए भेजे गए हथियार को सुरक्षाबलों ने बरामद किया था। वहीं अब पंजाब के गुरदासपुर के बाद पठानकोट में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए। हालांकि बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा रहा है कि बीएसएफ महिला जवानों ने 29 राउंड फायर कर इसे भगा दिया।

सीएम पर भारतीय सेना अलर्ट

गौरतलब है कि पाकिस्तान ड्रोन के जरिए न केवल जम्मू कश्मीर में अहम सैनिक ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाने की फिराक में है, बल्कि वह लगातार पिछले कुछ समय से सीमावर्ती इलाकों में हथियार, जाली पैसे और नशा भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। भारतीय सेना भी लगातार इन हरकतों को लेकर अलर्ट पर है और हर एक हरकत का जवाब दे रही है।

Related Post

CM Dhami paid tribute to martyr Sridev Suman

श्रीदेव सुमन की जीवन गाथा हमेशा मातृभूमि की सेवा लिए प्रेरित करती रहेगी: धामी

Posted by - July 25, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने टिहरी के जननायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन को नमन करते हुए…
CM Yogi

एक बार फिर लापरवाह अफसरों पर चला सीएम योगी का चाबुक, नहीं सुधरे तो होगी बड़ी कार्रवाई

Posted by - June 27, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस बार परती…

योगी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 आपराधिक मामलों को बिना कारण बताए लिया वापस

Posted by - August 25, 2021 0
यूपी सरकार ने 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित 77 आपराधिक मामलों को वापस ले लिया है। इन मामलों में…
CM Dhami

सीएससी संचालक ग्राम स्तर पर लोगों के जीवन को बना रहे हैं सरल और सुगम: मुख्यमंत्री पुष्कर

Posted by - July 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025…
CM Yogi

UPSC अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने किया सम्मानित, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Posted by - June 25, 2023 0
लखनऊ। आपातकाल की 48वीं बरसी पर गौतमबुद्धनगर में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी (CM Yogi)…