प्रियंका चोपड़ा

अब प्रियंका चोपड़ा के पीछे पड़ गया पाकिस्तान, कर डाली ऐसी मांग

744 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है, लेकिन बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान प्रियंका चोपड़ा आग बबूला है। यहां तक कि उनके खिलाफ पाकिस्तान के मंत्री यूएन तक पहुंच गए हैं।

पाक ने प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग

पाक ने प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग की है। यह सब बखेड़ा प्रियंका के एक ट्वीट के कारण हुआ है, जो उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान किया था। इमरान खान की कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री डॉक्टर शिरीन एम मजारी ने यूनिसेफ (UNICEF) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग की गई है।

पूर्व-अनुमोदित ऑफर की जांच कर बजाज फिनसर्व से प्राप्त करें पर्सनल लोन 

प्रियंका चोपड़ा ने भारत के रक्षा मंत्री के तरफ से पाक को दी गई न्यूक्लियर की धमकी का सपोर्ट किया

शिरीन माजरी ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर बनाया है। भारत के हिस्से वाले कश्मीर में जो कुछ हुआ वह मोदी सरकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करने की वजह से हुआ है और प्रियंका ऐसी बातों को सपोर्ट करती दिखाई दी हैं।शिरीन माजरी का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत के रक्षा मंत्री के तरफ से पाक को दी गई न्यूक्लियर की धमकी का सपोर्ट किया है। उनका मानना है कि भारत की बीजेपी सरकार पूरी तरह से नाजियों के कदम पर चल रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर भारत सरकार की मौजूदा स्थिति को बचाव किया

प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर पर भारत सरकार की मौजूदा स्थिति को बचाव किया है। ये सभी शांति और सद्भाव के सिद्धांतों के खिलाफ है। अगर प्रियंका को जल्द से जल्द इस पद से नहीं हटाया गया तो ये वैश्विक स्तर पर यूएन गुडविल एम्बेसडर को ही हास्यास्पद बना देगा।

प्रियंका ने तब इस लड़की को मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक लड़की को शांत करवा दिया था

बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को एक ईवेंट पर प्रियंका से सवाल पूछते हुए एक पाक लड़की ने उनके एक ट्वीट का जिक्र किया, जिसमें प्रियंका ने भारतीय सेना को सलाम करते हुए तारीफ की थी। इस लड़की का कहना था कि यूनाइटेड नेशन्स गुडविल एंबैसेडर होने के बावजूद उन्होंने एक तरह से पाकिस्तान में न्यूक्लियर वॉर को भड़काया था। इस दौरान प्रियंका ने तब इस लड़की को मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस लड़की को शांत करवा दिया था। वहीं अब इस मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है।

Related Post

meera rajpoot

महिलाओं के लिए कौन सी चीज सबसे जरूरी है, इस सवाल पर दिया मीरा ने यह मजेदार जवाब

Posted by - August 30, 2020 0
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा अक्सर अपने फैन्स के…
ravi shankar prasad

शिकायत करने पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेंट, सोशल मीडिया के लिए सरकार की गाइडलाइन

Posted by - February 25, 2021 0
नई दिल्ली । सोशल मीडिया (Social Media) कंपनियों को नियंत्रण में रखने के लिए केंद्र सरकार नए नियम लाने की…

बर्थडे स्पेशल: लाखों लोगों का दिल जीतने वाले ओमपुरी का बड़े कष्टों के साथ बीता बचपन

Posted by - October 18, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। लाखों लोगों का दिल जीतने वाले  बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी का आज यानी 18 अक्टूबर को जन्मदिन है। उन्होंने…