पाकिस्तान: तीन साल से लटके हिंदू मैरिज एक्ट की फाइल हुई गायब

1028 0

अंतर्राष्ट्रीय डेस्क.    पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दू वर्ग के लोगों पर अत्याचार हमेशा सुनने में आते है. अब सुनने में आया है कि पाक में तीन साल पहले हिन्दू नाबालिग लड़कियों के संबंध में तैयार किया गया हिंदू मैरिज एक्ट का प्रस्ताव पख्तूनख्वा प्रांतीय कार्यालय से गायब हो गया है. यह जानकारी सोमवार को अधिकारिक सूत्रों ने दी.

इस कानून को 2017 में पाकिस्तान की सरकार ने पारित किया थाताकि देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की शादी को विनियमित किया जा सके. एक्ट को लागू करने की जिम्मेदारी प्रांतीय सरकारों को सौंपी गई थी. प्रस्तावित नियमों की एक प्रति प्रांतीय सचिवालय ने स्थानीय सरकार के आयुक्तालय के पास उनकी सहमति के लिए भेजी थी. लेकिन अब वो वहा से गायब हो चुकी है.

कांग्रेस-बसपा के कई बड़े नेता हुए समाजवादी पार्टी में शामिल

हिंदू मैरिज एक्ट के तहत नाबालिग लड़कियों की शादी में दस्तावेज को अनिवार्य करने का प्रस्ताव राज्य में तीन साल पहले भेजा गया था। यह पाकिस्तान में हिंदुओं के लिए पहला पर्सलन लॉ है। इसे पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा राज्य में लागू होना है।चूंकि मामला हिंदुओं का था, इसलिए इसे पहले लटकाया जाता रहा। बाद में इसको लागू करने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई और निदेशालय को रिमाइंडर दिया गया, तब मालूम हुआ कि फाइल ही गायब है।

अधिकारियों ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया, जब आयुक्तालय ने सचिवालय के रिमाइंडर पत्र का जवाब देते हुए सूचित किया कि उन्हें प्रस्तावित नियमों की प्रति नहीं मिली है। सचिवालय के अधिकारियों ने कहा कि फाइल का डायरी नंबर और अन्य आंकड़े आयुक्तालय को मुहैया कराए गए और निर्देश दिया गया कि वे फाइल को अपने यहां ढूंढें।

बता दें कि पड़ोसी मुल्क में करीब 38 लाख हिंदू रहते हैं, जो कि पाकिस्तान की आबादी का करीब दो फीसदी हिस्सा है। पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को अगवा कर, उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की खबरें भी लगातार आती रहती हैं।

 

 

 

 

Related Post

CM Yogi inaugurated the UP trade show Swadeshi Mela.

देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री

Posted by - October 10, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और मजबूत…
Janta Darshan

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं 600 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - December 20, 2022 0
गोरखपुर। फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके साथ आए नौनिहालों के प्रति स्नेह-अनुराग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
बेटी ने प्रेमी के साथ मिल की मां की हत्या

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की मां की हत्या, दिल्ली पुलिस में थीं कांस्टेबल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। गाजियाबाद के ब्रिज विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल…