ओवैसी

ओवैसी बोले- इमरान अपनी चिंता करें, हम गर्व से भारतीय मुसलमान

879 0

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी नसीहत दी है। ओवैसी ने इमरान को बांग्लादेश के सात साल पुराने हिंसा के वीडियो को शेयर करने के लिए फटकार लगाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है। बता दें कि पाक पीएम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर तंज कसा था।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि इमरान खान को भारतीय मुसलमानों की चिंता न करें, इसके बजाय अपने देश पाकिस्तान में मुस्लिमों की स्थिति के बारे में चिंता करनी चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के एक वीडियो को पोस्ट कर उसके भारत का होने का दावा किया था।

ओवैसी ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि खान साहब आप अपने ही देश की चिंता करें। हमने जिन्ना के गलत सिद्धांतों को खारिज कर दिया है। हम गर्व से भारतीय मुसलमान हैं और आगे भी रहेंगे। हालांकि इस दौरान ओवैसी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने चुनौती देते हुए घोषणा की कि केंद्र में मोदी सरकार के रहते हुए देश में एनआरसी को लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और एनआरसी मुद्दे के विरोध में कांग्रेस से एआईएमआईएम और अन्य दलों के साथ आने का भी आग्रह किया।

बता दें कि पाकिस्तानी पीएम द्वारा साझा किया गया वीडियो डिलीट किया जा चुका है, जब उसके तथ्यों की जांच की गई। तो पता चला कि वह 2013 का था। यह वीडियो बांग्लादेश में लोगों के समूह पर पुलिसिया कार्रवाई से संबंधित था। जिसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में ‘मुसलमानों के खिलाफ’ पुलिस की बर्बरता के तौर पर पेश करने का प्रयास किया था।

अब हटाए जा चुके उस वीडियो में एक बिंदु पर एक पुलिसकर्मी रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) की एक ढाल पकड़े दिखाई देता है। इससे पता चलता है कि यह घटना बांग्लादेश की थी। आरएबी बांग्लादेश पुलिस की विशेष अपराध विरोधी और आतंकवाद विरोधी इकाई है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद पाक पीएम खान को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था।

Related Post

CM Yogi attended the 41st foundation day celebrations of SGPGI

उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड तय कर रहा एसजीपीजीआई: सीएम

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। आज एसजीपीजीआई उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में स्वास्थ्य के मानक और मेडिकल एजुकेशन के स्टैंडर्ड को…
Maha Kumbh

महाकुम्भ को सफल बनाने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतारी गई अधिकारियों की टीम

Posted by - November 29, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के दिव्य और भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष क्षेत्रों में…
UPPSC has released the admit

यूपीपीएससी ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा का जारी कर दिया एडमिट कार्ड, जानिए परीक्षा की डिटेल

Posted by - August 18, 2020 0
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके साथ…
Rajnath Singh

भारत दौरे पर कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने आज कजाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल नुरलान येर्माबायेव के साथ…