“राफेल का चयन इसलिए किया क्योंकि हमें पांचवीं पीढ़ी के विमानों की जरूरत”- वायुसेना

1210 0

नई दिल्ली। वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी राफेल एयरक्राफ्ट सौदे पर बुधवार दोपहर बाद सुनवाई शुरू होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने एयर वाइस मार्शल चेलापति से हाल में शामिल किए गए विमानों के बारे में पूछा। इसपर चेलापति ने कहा कि,” वायु सेना में ताजातरीन विमान सुखोई-30 शामिल किया गया है। हालांकि, हमें पांचवीं पीढ़ी के विमानों की जरूरत है इसीलिए राफेल का चयन किया गया।”

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुरक्षित रखा है।इससे पहले सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कुछ राहत दी थी । शीर्ष अदालत ने कहा- जब तक हम तय नहीं करते तब तक सरकार को इस विमान की कीमत पर याचिकाकर्ताओं के विवादों का जवाब देने की जरूरत नहीं है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने अपनी दलील में कहा- राफेल डील में बदलाव किया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि इसे अंबानी की कंपनी को दिया जाए। याचिकाकर्ता के वकील एमएल शर्मा ने कोर्ट से कहा कि सरकार की ओर से अदालत में पेश की गई रिपोर्ट से खुलासा होता है कि यह एक गंभीर घोटाला है। उन्होंने यह केस पांच जजों की बेंच के पास ट्रांसफर करने की अपील की।

इतना ही नहीं बल्कि अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि गोपनीयता एयरक्राफ्ट की कीमतों को लेकर नहीं है बल्कि हथियारों और विमान तकनीक को लेकर है। सरकार ने विमान और हथियारों की कीमतें सुप्रीम कोर्ट से साझा की हैं। यह एक रक्षा खरीद है, राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। ऐसे में अदालत इसकी समीक्षा नहीं कर सकती। इसके खुलासे में सरकारों के बीच हुए समझौते जैसी बाधाएं हैं।

इस पर याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि ,” सरकार की दलील है कि राफेल की कीमत सार्वजनिक होने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। सरकार संसद में दो मौकों पर खुद इसकी कीमत बता चुकी है। ऐसे में ये कहना कि कीमत बताने से गोपनीयता की शर्तों का उल्लंघन होगा, गलत दलील है। नई डील में राफेल की कीमत पहले से 40% ज्यादा है। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Related Post

Suresh Khanna

यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा सदन में पेश, 8 वर्षों में दोगुनी से अधिक हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna ) ने सोमवार को विधानमंडल…
शिवराज

सुन लें पिट्ठू कलेक्टर, जल्दी आएंगे हमारे भी दिन – शिवराज सिंह चौहान

Posted by - April 25, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को छिंदवाड़ा के उमरेठ में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिलने से राज्य की…
Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे को हुआ दुःख- जिसको दी जिम्मेदारी, उसी ने मेरी पीठ में घोंपा छुरा

Posted by - July 6, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को कहा कि, एकनाथ शिंदे ने…
CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के दिन गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया।…