लोकसभा चुनाव: कोलकाता में विपक्षी दलों की महारैली आज

1483 0

कोलकाता।  प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत दिखाने के लिए 19 जनवरी यानी आज एक रैली करेंगी। देशभर के विपक्षी दलों के नेताओं को इसमें आने का न्योता दिया गया है। इस रैली के लिए शुक्रवार से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी समर्थकों का महानगर पहुंचना शुरू हो गया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह रैली आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।

ये भी पढ़ें :-कर्नाटक पर गहराया संकट ,बैठक में नहीं पहुंचे नाराज विधायक 

आपको बता दें इस रैली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और बीएसपी की ओर से पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा के शिरकत करने की संभावना है। राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अजीत सिंह और जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे। यह पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत है। वहीं, रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।

ये भी पढ़ें :-2019 के लोकसभा चुनाव की इस महीने से पहले तारीखें होंगी घोषित 

जानकारी के मुताबिक इस मौके पर बसपा नेता सतीश मिश्र, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, रालोद के अजित सिंह के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल, दलित नेता जिग्नेश मेवाणी और झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी ममता के साथ मंच पर मौजूद रहेंगे। हाल में भाजपा से नाता तोड़ने वाले अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग भी रैली में शामिल होंगे।

Related Post

Republic day

न्याय प्रणाली बहुत महंगी, देश के सभी लोगों को मिले सस्ता न्याय: राष्ट्रपति

Posted by - December 7, 2019 0
जोधपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हमारे देश की न्याय प्रणाली बहुत महंगी हो गई है। उन्होंने कहा कि…
UP Singh

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह का निधन; सीएम योगी ने जताया शोक

Posted by - September 27, 2025 0
गोरखपुर। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह (UP Singh) का शनिवार…
CM Yogi

गुरु पूर्णिमा पर शिष्य और गुरु, दोनों भूमिका में दिखेंगे सीएम योगी

Posted by - July 8, 2025 0
गोरखपुर। सनातन विचार दर्शन एवं संस्कृति में गुरु-शिष्य के रिश्ते को प्रतिष्ठित करने वाले पावन पर्व गुरु पूर्णिमा गोरक्षपीठ के…
CM Yogi

बी-पैक्स इकाइयों की क्रेडिट लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख होगी : सीएम योगी

Posted by - March 21, 2025 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यूपी सहकारी बैंकों की 61 वीं वार्षिक बैठक में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण…
CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का होता है समाधान: सीएम योगी

Posted by - December 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शीतकालीन सत्र से पहले रविवार को राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय…