lucknow metro jobs

UP मेट्रो ने निकालीं भर्तियां, जानें कितना मिलेगा वेतन

921 0

लखनऊ । उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमेटेड(UP Metro) में आधा दर्जन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। जन सम्पर्क विभाग के अनुसार, 10 मार्च 2021 से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। मेट्रो के अधिकारियों ने लोगों से भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहने की अपील की है।

बतौर स्टार प्रचारक पश्चिम बंगाल में CM योगी की मांग पीएम मोदी के बाद सबसे ज्यादा

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमेटेड(UP Metro) में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है। आधा दर्जन पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इच्छुक व्यक्ति मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। मेट्रो (UP Metro) के अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान दलालों से सावधान रहने की अपील लोगों से की है।

मिलेगा इतना वेतन

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(UP Metro) के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, सहायक प्रबंधक (परिचालन) के छह पदों (वेतमान रुपये 50,000-1,60,000/-), स्टेशन नियंत्रक ट्रेन ऑपरेटर (एससी, टीओ) के 186 पदों (वेतमान रुपये 33,000- 67,300), मेन्टेनर (इलेक्ट्रिकल) के 52 पदों (वेतमान रुपये 19500-39,900), मेन्टेनर (एसएंडटी) के 24 पदों (वेतमान रुपये 19500-39,900), मेन्टेनर (सिविल) के 24 पदों (वेतमान रुपये 19500-39,900) पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार शैक्षिक, तकनीकी योग्यता, आयुसीमा, पात्रता और अन्य संबधित विस्तृत जानकारी के लिए यूपी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.upmetrorail.com से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

10 मार्च से एक्टिवेट होगा लिंक

जन सम्पर्क विभाग के अनुसार 10 मार्च 2021 से वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है। यूपी मेट्रो में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट निर्धारित होती है। इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर साझा की जाती है। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने उम्मीदवारों से अपील की है कि फर्जीवाड़े से सचेत रहें और आधिकारिक स्रोत के अलावा किसी भी अन्य सूचना पर विश्वास न करें।

Related Post

digital Lost-Found Kendra

पुनर्मिलन का संगम बना महाकुम्भ, अपनों से मिलाए गये मेले में बिछड़े हुए 20 हजार से ज्यादा लोग

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर । महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) अपने भव्य स्वरूप और 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति के…
AK Sharma

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न…
musical instruments

लुप्त हो रहे वाद्य यंत्रों की धुनों को संजो रहा है प्रदेश का लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश के जंगलों, पहाड़ों और नदियों के किनारे गूंजने वाली जनजातीय वाद्य यंत्रों (Musical Instruments) की धुनें आज आधुनिक…
CM Yogi celebrated Shri Ram Janmotsav

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री मनाया श्रीराम जन्मोत्सव

Posted by - April 6, 2025 0
गोरखपुर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को दोपहर में श्रीरामनवमी के महापर्व पर विधि विधान से…