Oppo

12GB RAM के साथ भारत में Oppo ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन

488 0

नई दिल्ली: भारत में Oppo ने दो नए स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 8 और रेनो 8 प्रो को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन कैमरा सेंट्रिक फोन है और ये फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन और दो कलर वेरिएंट के साथ आते हैं। ओप्पो रेनो 8 की कीमत 29,999 रुपये है, सिंगल वेरिएंट 12GB और 256GB स्टोरेज के लिए है। Oppo रेनो 8 प्रो की सेल 19 जुलाई और ओप्पो रेनो 8 की पहली सेल 25 जुलाई को रखी गई है। ग्राहक इन दोनों फोन को फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया की साइट से खरीद सकते हैं।

ओप्पो रेनो 8 शिमर गोल्ड और शिमर ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है, वहीं प्रो मॉडल ग्लेज़्ड ग्रीन और ग्लेज़्ड ब्लैक कलर में आता है। दोनों ही फोन देखने में काफी मिलते जुलते हैं।

Oppo Reno 8 के फीचर्स

Oppo Reno 8 के स्क्रीन साइज़ में भी बड़ा बदलाव है, और हमें इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो कि 2400×1080 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। इसमें 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसे मीडियाटेक 1300 एसओसी मिलता है, जो कि वनप्लस नॉर्ड 2 टी भी शामिल है। रेनो 8 रेनो 8 प्रो से काफी अलग नहीं है, लेकिन ध्यान देखने पर सबसे पहले जो सामने आता है, वह ये है कि इसमें प्लास्टिक बिल्ड है, जबकि प्रो मॉडल में ग्लास बैक मिलता है।

कैमरा-बैटरी सबसे खास

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में समान सेंसर है, हालांकि इसमें OV02B10 2-मेगापिक्सल सेंसर के बजाय 2-मेगापिक्सल GC02M1 मैक्रो सेंसर मिलता है। आगे की तरफ, इसमें 32-मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर भी मिलता है। पावर के लिए इसमें 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी भी मिलती है।

कानूनी मसलों के बीच डायरेक्टर मणिरत्नम हुए कोविड पॉजिटिव

Related Post

मुजफ्फरनगर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, 15 राज्यों के करीब दो लाख किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे

Posted by - September 5, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा पारित नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, रविवार को मुजफ्फरनगर में विशाल…
Maruti

जून महीने में मारुति सुजुकी का धमाकेदार ऑफर, देखें इन पर भारी छूट

Posted by - June 12, 2022 0
नई दिल्ली: भारत (India) की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), मारुति सुजुकी इग्निस, मारुति सुजुकी ऑल्टो, मारुति…