AK Sharma

देश में बनी वस्तुओं वस्तुओं से प्रेम अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: एके शर्मा

378 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं, संस्कृति,कला एवं मातृभूमि से अटूट प्रेम ही अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आठवें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उप्र डिजाइन एवं शोध संस्थान (यूपीआईडीआर) में संत कबीर दास की हथकरघा के साथ प्रतिमा का अनावरण करने के मौके पर उन्होने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। देशवासियों का विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी वस्तुओं की ओर रुझान बढ़ा है। केंद्र सरकार आजादी की 75 वी वर्षगांठ को और प्रगाढ़ बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसमें तिरंगा का सम्मान हर घर तिरंगा लगाकर करना हैं।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सात अगस्त, 1905 को कोलकाता में स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को समर्थ बनाने के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। इस तिथि के सम्मान में ही श्री मोदी ने 07 अगस्त, 2015 को चेन्नई में इस दिवस की शुरुआत की थी। राष्ट्रहित में अर्थव्यवस्था की मजबूती व आत्मनिर्भरता के लिए विदेशी सामान को नजरअंदाज करना होगा। हैंडलूम कृषि क्षेत्र के बाद सबसे बड़ा सेक्टर है। उसको मजबूत करने के लिए सभी को आगे आना होगा। प्रधानमंत्री स्वयं इस क्षेत्र की बनी उत्कृष्ट चीजों को विदेशों में जाकर उपहार देते हैं।

AK Sharma

उन्होने (AK Sharma) कहा कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर यूपीआईडीआर ने महान संत कबीर दास के कार्यों, शिक्षा और सिद्धांतों के प्रति अपनी संवेदना दिखाई है और समाज में व्याप्त अंधविश्वास व बुराइयों से मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित भी किया है, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान आये दीन-हीन, गरीब एवं लाचार के जीवन में बदलाव आए, यही कबीर दास जी का मूल सिद्धांत था।

AK Sharma

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि 07 अगस्त, 1905 को कोलकाता में स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को समर्थ बनाने के लिए विदेशी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। इस तिथि के सम्मान में ही मोदी जी ने 07 अगस्त, 2015 को चेन्नई में इस दिवस की शुरुआत की थी। कहा कि राष्ट्रहित में अर्थव्यवस्था की मजबूती व आत्मनिर्भरता के लिए विदेशी सामान को नजरअंदाज करना होगा। हैंडलूम कृषि क्षेत्र के बाद सबसे बड़ा सेक्टर है। उसको मजबूत करने के लिए सभी को आगे आना होगा। प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं इस क्षेत्र की बनी उत्कृष्ट चीजों को विदेशों में जाकर उपहार देते हैं।

AK Sharma

कार्यशाला में लगाई गई प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालों का मंत्री ने अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा बनाए गए खिलौनों, राखी, तिरंगा झंडे की सराहना की। इस दौरान उन्होंने संगमरमर, हाथीदांत, चांदी, धात, टेरा कोटा व लकड़ी से बनी विलक्षण कलाकृतियों एवं चित्रों को देखा और प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों द्वारा हैंडलूम से तिरंगे झंडे को बनाते हुए देखकर, इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा शिप्रा शुक्ला, निदेशक, यूपीआईडीआर प्रशांत शर्मा, संस्थान के छात्र व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

AK Sharma

ऊर्जा मंत्री के एक बड़े प्रयास को मिली बड़ी सफलता, उप्र बनेगा संपूर्ण रूप से विद्युतीकृत राज्य

Posted by - March 8, 2024 0
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में निरन्तर हो रहे फैलाव एवं विकास के कारण ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मजरे व आवास, जो…
CM Yogi

आज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने…
AK Sharma

पौधों के रोपण व संरक्षण से प्रकृति और धरती की सेवा के साथ होती है आर्थिक समृद्धि भी: एके शर्मा

Posted by - July 20, 2024 0
मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
CM Yogi

पूर्वांचल और बुंदेलखंड के नियोजित विकास पर करें फोकस, यहां अपार संभावनाएं: सीएम योगी

Posted by - July 28, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा की और प्रदेश में सेक्टरवार…