Congress

प.बंगाल: मतदान से पहले बमबारी, मुर्शिदाबाद हिंसा में घायल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

897 0
कोलकाता।  पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है। इलाके में बमबारी के कारण एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए।

पश्चिम बंगाल में छठे चरण के मतदान से पहले मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में राजनीतिक हिंसा लगातार जारी है। इस हिंसा में बलि का बकरा पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता बन रही है। टीएमसी और कांग्रेस के बीच टकराव की स्थिति के चलते एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।

बता दें कि मुर्शिदाबाद में वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव देखने को मिल रहा है।

आरोप है कि है कि लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं का निशाना बनाया जा रहा है। इलाके में बमबारी होने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक का नाम कासिम अली (Qasim Ali) बताया जा रहा है।

हरिहरपारा (Hariharpara) विधानसभा क्षेत्र के खोसलपुर (Khosalpur) इलाके में हुई बमबारी से आठ लोग घायल हो गए है, जिसके चलते इलाके में हालात तनावपूर्ण हैं। संभावित संघर्ष के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्ती बढ़ा दी है।

Related Post

सपा विधायक मनोज पांडे ने प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी, जनता को बताया महामूर्ख

Posted by - September 5, 2021 0
विधायक मनोज पांडे शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल के दौरे पर थे, यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…
CM Yogi

दुनिया भारत को संकटमोचक के रूप में देख रही है : योगी आदित्यनाथ

Posted by - October 28, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी दुनिया को शांति, सौहार्द और कल्याण की राह दिखाने वाला देश…