Nirmala

जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर वित्त मंत्री ने देश के पहले PM पर लगाया ये आरोप

742 0

नई दिल्ली: वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (PM Jawaharlal Nehru) पर कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर अंतरराष्ट्रीयकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत का पड़ोसी अभी भी इसका दुरुपयोग कर रहा है। राज्य सभा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के लिए बजट 2022-23 पर चर्चा का जवाब देते हुए मंत्री ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा।

“कांग्रेस ने इस मुद्दे का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया। यह हमारे पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी जो दिसंबर 1947 में इसे संयुक्त राष्ट्र में ले गए थे। सीतारमण ने कहा, “इस मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया गया था और हमारे पड़ोसी अब भी इसका दुरुपयोग कर रहे हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।” मंत्री ने कहा कि कश्मीर का मुद्दा वैश्विक मंच पर नहीं जाना चाहिए था। “यह अनिवार्य रूप से एक भारतीय मुद्दा है। हम इसे संभाल सकते थे। हम इसे संभाल रहे हैं, और हम अब अंतर दिखा रहे हैं, जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

यह भी पढ़ें : न्यूज़ कवरेज के दौरान रॉकेट की चपेट में आने से एक महिला पत्रकार की मौत

Related Post

नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, बोले- यह सभी के हित में होगा

Posted by - August 3, 2021 0
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एक बार फिर जातीय गणना कराने पर जोर देते हुए कहा कि…
Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - March 11, 2026 0
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए…

J&K के पंपोर में सेना का एक्शन, लश्कर कमांडर उमर मुश्ताक खांडे को घेरा, एक आतंकी ढेर

Posted by - October 16, 2021 0
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलवामा में एक बार फिर…