ओम माथुर

सरयू राय पर बोले ओम माथुर,टिकट के लिए खुद किया था मना

907 0

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने पूर्व मंत्री सरयू राय को लेकर बड़ा दावा किया है। माथुर ने बताया कि जमशेदपुर में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले पूर्व मंत्री सरयू राय ने खुद टिकट के लिए खुद ही मना कर दिया था। सरयू उनके लिए आम आदमी हैैं। उन्होंने दोहराया कि भाजपा को पूरा समर्थन मिल रहा है और 65 पार का लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं है। इसके लिए भाजपा की टीम राजनीतिक और तकनीकी स्तर पर काम कर रही है।

नक्सली वारदात को लेकर कहा कि राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ

माथुर ने लोहरदगा-लातेहार सीमा पर हुई नक्सली वारदात को लेकर कहा कि राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यह भी कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगभग खत्म होने की बात कही थी। पूरी तरह से खत्म होने की बात नहीं। उन्होंने बताया कि 25 को प्रधानमंत्री पहले चरण में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। मीडिया सेंटर में माथुर ने कहा कि पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। 19 वर्षों में सबसे बेहतर काम रघुवर सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि जनता स्थायित्व और विकास दोनों चाहती है और यह कार्य बीजेपी ही कर सकती है।

अजित पवार की कुर्सी गई ,जयंत पाटिल चुने गए विधायक दल के नेता 

ओम माथुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रघुवर सरकार ने हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई

ओम माथुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में रघुवर सरकार ने हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाई है और उसके कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य किए हैं। 13वें वित्त आयोग में कांग्रेस सरकार ने झारखंड को 55,253 करोड़ रुपये दिए, जबकि 14वें वित्त आयोग में मोदी सरकार ने झारखंड को लगभग छह गुना अधिक 3,08,487 करोड़ रुपये दिए। इस दौरान उन्होंने राज्य में संचालित योजनाओं का भी जिक्र किया।

बीजेपी से कोई दल अकेले मुकाबला नहीं कर सकता

महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि सहयोगी दल (शिवसेना) के लिए पार्टी ने क्या-क्या नहीं किया? लेकिन उन्होंने अलग राह पकड़ ली। हम दोनों को पूर्ण बहुमत मिला था, जिसके बाद उन्होंने अलग राह बना ली। सहयोगी दल की आकांक्षा बहुत बढ़ गई थी, लेकिन भाजपा से कोई अकेले मुकाबला नहीं कर सकता।

Related Post

Rahul Gandhi

पीएम मोदी को ‘माफीवीर’ बनना होगा, अग्निपथ वापस लेना पड़ेगा: राहुल गांधी

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अग्निपथ (Agneepath) योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते…
CM Vishnudev Sai

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: साय

Posted by - July 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में…
AK Sharma

नये कनेक्शन देने में देरी और अनावश्यक अड़ंगा भी बर्दाश्त नहीं होगा: एके शर्मा

Posted by - May 27, 2025 0
लखनऊः उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने विद्युत कार्मिकों को सख्त निर्देश देते…
बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाइक चेक करने के बहाने गाड़ी कर देता था पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - March 2, 2021 0
ओएलएक्स वेबसाइड के जरिए वाहन विक्रेता को ठगने वाले जालसाज को पारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित वेबसाइड के…

सपा-बसपा पर भड़के ओवैसी, कहा- अखिलेश-मायावती की ‘बेवकूफी’ से दो बार पीएम बने मोदी

Posted by - September 9, 2021 0
उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीति को स्थापित करने की कोशिश में जुटे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बसपा और सपा…