Veterinary Pharmacist Association

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

5 0

लखनऊ: पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ (Veterinary Pharmacist Association) उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

ज्ञातव्य है कि दिनान 17 व 18 मार्च, 2026 को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है। बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया।

नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा । उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।

Related Post

CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

Posted by - December 14, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार शाम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। यहां सेवापुरी ब्लॉक स्थित किसान इंटर…
रामदास अठावले

कुमारस्वामी को अठावले ने दी नसीहत, ज्यादा दिन तक नही रहेगी गठबंधन सरकार मिला लें बीजेपी से हाथ

Posted by - April 15, 2019 0
बंगलूरू। सोमवार यानी आज रामदास अठावले ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद की गठबंधन सरकार ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी…
AK Sharma

भाजपा का युवा मोर्चा रीढ़ है पार्टी की: एके शर्मा

Posted by - May 12, 2024 0
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा द्वारा फूलपुर लोकसभा का युवा मोर्चा सम्मेलन शहर पश्चिमी विधानसभा के लूकरगंज स्थित…

Pappu Yadav की तबीयत बिगड़ी

Posted by - May 15, 2021 0
JAP (जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक)) सुप्रीमो पप्पू यादव (Pappu Yadav) को DMCH के डॉक्टरों की टीम ने पटना रेफर कर…