Veterinary Pharmacist Association

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

37 0

लखनऊ: पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ (Veterinary Pharmacist Association) उत्तर प्रदेश का आज दिनांक 23 मार्च, 2026 को निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के संविधान, पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

ज्ञातव्य है कि दिनान 17 व 18 मार्च, 2026 को संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर अध्यक्ष श्री अशोक कुमार द्वारा संवर्ग की मांगों पर चर्चा की तथा सर्वसम्मति से मांग पत्र तैयार किया गया, जिसमें चीफ वेटनरी फार्मेसिस्ट को राजपत्रित घोषित किया जाना, रिक्त पदों को भरा जाना, पदनाम परिवर्तित कर फार्मेसी अधिकारी किया जाना आदि प्रमुख है। बैठक में संघ की कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा की गई उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकता पर बल दिया।

नवनिर्वाचित महामंत्री ने कहा कि प्रदेश का दौरा कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा । उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री संयुक्त मंत्री, प्रचार मंत्री द्वारा समारोह को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया ।

Related Post

ताहिर हुसैन

दिल्‍ली हिंसा : हत्या आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में सरेंडर, हुई गिरफ्तारी

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्‍ली। इंटेलिजेंस ब्‍यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्‍या के आरोप में वांछित आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन…
CM Yogi

बिजली बिल बकाये पर नहीं काटेंगे किसानों के बिजली कनेक्शन: सीएम योगी

Posted by - January 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सांसद व विधायकों के साथ…
AK Sharma

उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए किया जा रहे ठोस प्रयास: एके शर्मा

Posted by - November 10, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सभी विद्युत कार्मिकों को अपने क्षेत्र…