नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को कर रही शर्मसार, पार्टी से निलंबित किया जाए- दिलीप घोष

1057 0

बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां अपनी टूटती शादी, प्रेग्ननेंसी और अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अब भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने नुसरत जहां पर हमला बोला है, उन्होंने सिंदूर और भारतीय संस्कृति का जिक्र किया है। घोष ने कहा- नुसरत जहां सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार करने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा- नुसरत ने शादी करने के बाद सार्वजनिक रूप से बहुभोज किया था मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया था और अब कह रही हैं कि शादी ही नहीं हुई है। उन्होंने कहा- यह टीएमसी की विचारधारा हो सकती है लेकिन ये भारत या बंगाल की विचारधारा नहीं, उन्हें तुरंत निलंबित करना चाहिए।

बता दें कि हाल में नुसरत जहां ने अपने पति निखिल जैन से नाता तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि उनकी निखिल जैन से शादी नहीं हुई थी, बल्कि वह निखिल जैन से साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी वैध नहीं थी, इसलिए तलाक की भी कोई जरूरत नहीं है।

बता दें कि बीजेपी की एमपी संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने भी नुसरत जहां के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए कहा था कि नुसरत जहां का आचरण अमर्यादित है। शादी के मसले पर उन्होंने अपने मतदाताओं को धोखे में रखा है। नुसरत जहां के इस मामले से संसद की गरिमा भी धूमिल हुई है।

Related Post

Savin Bansal

रंग ला रही जिला प्रशासन की पहल, प्रथम राजकीय नशा मुक्ति केंद्र से 7 व्यक्ति हुए नशामुक्त

Posted by - January 30, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट देहरादून में एन्कॉर्ड जनपद स्तरीय बैठक आयोजित की…
Uttarakhand Government

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

Posted by - January 19, 2024 0
देहारादून। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) ने 22…
cloudburst in Dharali

धराली में बादल फटने की घटना को लेकर एक्शन मोड़ में सीएम धामी, अधिकारियों से ले रहे पल-पल की जानकारी

Posted by - August 5, 2025 0
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद धराली में भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई है। घटना के बाद…
सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार

सस्पेंस के बाद सपा-बसपा गठबंधन ने बदला उम्मीदवार, अब पीएम के सामने बर्खास्त जवान

Posted by - April 29, 2019 0
वाराणसी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के बीच उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी  ने वाराणसी सीट से अपना…