Nushrat Bharucha

कंडोम बेचने पर ट्रोल हुई नुसरत भरुचा, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

1049 0

मुंबई। अभिनेत्री नुसरत भरुचा (Nusrat Bharucha) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जनहित में जारी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में नुसरत कंडोम बेचने वाली एक सेल्स गर्ल की भूमिका में हैं। नुसरत इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों -शोरों से लगी हुई है। बीते दिन नुसरत  (Nusrat Bharucha) ने फिल्म के कुछ पोस्टर्स भी सोशल मीडिया पर साझा किये थे।

इस बीच उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद नुसरत Nushrat Bharucha ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दी है। वीडियो के जरिये नुसरत  (Nusrat Bharucha) ने ट्रोलर्स को मुहतोड़ जवाब दिया है। वीडियो में नुसरत कहती हैं- ‘लोग जनरली इंस्टाग्राम पर अपने बेस्ट कमेंट्स शेयर करते हैं, लेकिन मेरे साथ कल से इतना कुछ अलग हो रहा है। मैंने सोचा क्यों न मैं अपने खराब कमेंट्स को जनहित में जारी करू दूं।’

तनुश्री दत्ता की कार का हुआ ब्रेक फेल, हादसे के बाद किया महाकाल का दर्शन

इसके बाद नुसरत भरुचा  (Nusrat Bharucha) वीडियो में उन कमेंट्स को दिखाती हैं, जो उनकी फिल्म के पोस्टर पर आए हैं। इन कमेंट्स को दिखाने के बाद वह वीडियो में आगे कहती हैं, ‘बस यही सोच तो बदलनी है। कोई बात नहीं आप उंगली उठाओ मैं आवाज उठाऊंगी।’

सोशल मीडिया पर नुसरत  (Nusrat Bharucha) का वीडियो वायरल हो रहा है। गौरतलब है नुसरत भरुचा की फिल्म जनहित में जारी ‘ में नुसरत कंडोम बेचती दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह लोगों को इसके प्रति जागरुक करती दिखाई देंगी। फिल्म ‘जनहित में जारी’ में नुसरत भरूचा के साथ विजय राज अहम भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

भाई को याद कर इमोशनल हुईं निक्की, शेयर किया थ्रोबैक वीडियो

 

Related Post

‘बाहुबली’ ने अपनी 25वीं फ़िल्म के शीर्षक का किया ऐलान, हिंदी समेत 8 भाषाओं में होगी रिलीज़

Posted by - October 7, 2021 0
मुंबई। तेलुगु स्टार प्रभास ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी 25वीं फ़िल्म के शीर्षक की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी…

बॉलीवुड एक आकर्षक दुनिया है और मैं इसे एक्सप्लोर कर रही हूं- शाइमा हॉर्मिलोसा

Posted by - February 18, 2020 0
लाइफ-स्टाइल, फैशन, ब्यूटी, ट्रावेल, फिटनेस और कंटेंट क्रिएशन जैसी चीजों में शाइमा हॉर्मिलोसा ने विजय प्राप्त कर ली है। और…
माधुरी दीक्षित

ओटीटी के बढ़ते चलन के बावजूद बरकरार रहेगा सिनेमा हॉल का जादू : माधुरी दीक्षित

Posted by - May 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफार्म के बढ़ते चलन के बावजूद सिनेमा हॉल…

ब्रांड इम्पैक्ट्स के ‘गोल्डन ग्लोरी अवार्ड्स’ में प्रीति जिंटा और बी-टाउन की कई शीर्ष हस्तियों ने की शिरकत

Posted by - September 27, 2019 0
मुंबई। ब्रांड्स इम्पैक्ट के निदेशक, अमोल मोंगा और अंकिता सिंह ने वर्ल्ड क्वालिटी प्रमोशन काउंसिल के साथ मिलकर द गोल्डन…