shot

ICU में ड्यूटी कर रही नर्स की सिर में गोली मारकर हत्या

573 0

भिंड। जिला अस्पताल (District Hospital) में एक वार्ड बॉय (Ward Boy) ने नर्स (Nurse) ऑफिसर के सिर में गोली मारकर (Shot) उसकी हत्या (Murder) दी। नर्स उस समय ड्यूटी पर तैनात थी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया क्योंकि मई में नर्स की शादी होने वाली थी। आरोपी वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

नर्स नेहा चंदेला गुरुवार को आईसीयू के ड्यूटी रूम में बैठी हुई थी। तभी वहां वार्ड बॉय रितेश शाक्य पहुंच गया और उसके सिर में गोली मारकर मौके से फरार हो गया।

नर्स नेहा की हत्या की खबर अस्पताल के अन्य स्टाफ को उस समय लगी जब नेहा के सहकर्मी उसके रूम में पहुंचे। जहां उसने देखा कि नेहा की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। इस नजारे देखकर अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। तुरंत ही इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को रितेश के बार में पता चला और उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया।

नर्सिंग होम में चली गोली

वहीं इस घटना के बाद नेहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया। परिजनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अहसास नहीं था कि उनके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी।

इस मामले पर एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रितेश शाक्य नेहा से प्रेम करता था और नेहा की सगाई तय हो गई थी इसी बात से रितेश काफी दुखी था और उसने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी।  फिलहाल पुलिस रितेश से पूछताछ करने में जुटी हुई है। गोली लगने से नर्स की ऑन द स्पॉट उसकी डेथ हो गई थी।  नेहा चंदेला मंडला जिले की रहने वाली है।

Related Post

cloudburst in Dharali

धराली में बादल फटने की घटना को लेकर एक्शन मोड़ में सीएम धामी, अधिकारियों से ले रहे पल-पल की जानकारी

Posted by - August 5, 2025 0
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद धराली में भीषण भूस्खलन की घटना सामने आई है। घटना के बाद…
AK Sharma

वार्ड-वार कैंप आयोजित कर सभी पात्र परिवारों के आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश: एके शर्मा

Posted by - September 3, 2025 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चल रही गतिविधियों एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा नगर विकास एवं ऊर्जा…
भारत बचाओ रैली

भारत बचाओ रैली : सोनिया गांधी बोलीं- अंधेरनगरी और चौपट राजा जैसा माहौल

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि…
CM Yogi

बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे, निरंतर जारी रहेगी यूपी की सफल यात्राः मुख्यमंत्री

Posted by - April 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने विगत 8 वर्ष…