कोरोना मृत्यु दर

भारत में प्रतिदिन कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार से अधिक

966 0

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में 32,553 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिससे देश में कोरोना रिकवरी दर 64.44 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार सातवां दिन है,जब प्रतिदिन कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार से अधिक है। हांलाकि, आज कोरोना रिकवरी दर में गिरावट दर्ज की गयी है।

उत्तराखंड हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट होल्डर नाजिया ने चुनौतियों को मेधा से हराया

 देश में फिलहाल संक्रमण के 5,28,242 सक्रिय मामले

मंत्रालय के तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल संक्रमण के 5,28,242 सक्रिय मामले हैं। अब तक 10,20,582 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों व कोरोना मुक्त व्यक्तियों की संख्या का फासला बढ़कर 4,92,340 हो गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नये मामलों की पुष्टि

देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 52,123 नये मामलों की पुष्टि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,83,792 हाे गई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 7,478, तमिलनाडु में 5,927, आंध्रप्रदेश में 2,784, कर्नाटक में 2397, पश्चिम बंगाल में 2,094, बिहार में 1,464, उत्तर प्रदेश में 1,287, असम में 1,214, दिल्ली में 1,126, ओडिशा में 878, तेलंगाना में 842 और गुजरात में 783 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए हैं।

Related Post

Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ से पहले मदन मोहन मालवीय पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, पार्क में लगेगी उनकी प्रतिमा

Posted by - December 19, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) का आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा की तिथि से होने जा रहा है।…
Kangana Ranaut

फिल्म ‘थलाइवी’ की शूटिंग पूरी, कंगना रनौत अब वजन घटाने के लिए कर रही हैं ये काम

Posted by - October 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की एक और शेड्यूल की…
Ganga Expressway

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

Posted by - May 1, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को कमर्शियल ऑपरेशन डेट…