राजनाथ सिंह

अब अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता: राजनाथ सिंह

953 0

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनावों को धार देने के लिए भाजपा के तमाम नेता राज्य में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बोकारो पहुंचे हैं। सिंह ने रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य राम मंदिर का निर्माण करेंगे।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम रामलला की जन्मभूमि पर भगवान राम का एक भव्य मंदिर बनाने जा रहे हैं। जैसा कि बीजेपी ने अपने हर घोषणा पत्र में वादा किया था। इससे पहले कुछ पार्टियां इस वादे पर हमारा मजाक उड़ाती थीं, लेकिन अब हमें राममंदिर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।

पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी

रक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य में पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि झारखंड में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा के प्रधानमंत्री, मंत्रियों या मुख्यमंत्रियों पर उंगली नहीं उठा सकता है कि वे भ्रष्ट हैं।

सिंह ने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) को लागू करेंगे। प्रत्येक भारतीय को यह जानने का अधिकार है कि उनकी भूमि में अवैध अप्रवासी कौन हैं। कुछ दलों को इसमें भी हमारी गलती लगती है, वे हम पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाते हैं।

नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा चाईबासा में जनसभा को संबोधित करते कहा कि हमारे सरकार के तहत, संसद ने पिछले सत्र में 128% की उत्पादकता दर्ज की। लोकसभा ने रात में 10 बजे तक काम किया। 200 बिल पेश किए गए, जिनमें से 40 महत्वपूर्ण बिल जिनमें तीन तालक, एनआईए संशोधन और यूएपीए संशोधन विधेयक पारित किया गया था।

Related Post

केजीएमयू

केजीएमयू डॉक्टरों ने घुटने और कूल्हे का प्रत्यारोपण कर अपंग मरीज को दी नई जिंदगी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। केजीएमयू के अस्थि शल्य विभाग के डॉक्टरों ने एक मरीज को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों ने मरीज के…
The saint said- CM is our guardian

संत बोले- सीएम हैं हमारे अभिभावक, सब मिलकर भव्य और दिव्य महाकुम्भ को उतारेंगे धरातल पर

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों की समीक्षा करने प्रयागराज पहुंचे।…