IIM- TikTok

अब IIM के स्टूडेंट्स TikTok वीडियो से सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर, एमओयू साइन

926 0

नई दिल्ली। इंडियन इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट(IIM )- इंदौर ने वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक से गुरुवार को पार्टनरशिप करके ट्रेन्ड प्रोफेशनल्स के द्वारा मैनेजमेंट के टॉपिक्स पर शॉर्ट वीडियो बनाने को कहा है। आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने कहा कि इन्स्टीट्यूट ने टिकटॉक के साथ एक एमओयू साइन किया है। ताकि वह कम्युनिकेशन, स्ट्रैटेजी, निगोशिएशन, मार्केटिंग वगैरह पर वीडियो मॉड्यूल बना सके।

IIM इन वीडियो मॉड्यूल्स को अपने अलग-अलग कोर्स में लागू करेगा। चूंकि संस्थान मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स, सरकारी अधिकारियों, कारोबारियों और उद्यमियों को प्रशिक्षित भी करता है। लिहाजा इन वर्गों की विशेष जरूरतों के मुताबिक भी वीडियो मॉड्यूल तैयार किए जाएंगे।

सोने और चांदी की कीमतों ने लगाई तेजी की हैट्रिक, यहां चेक करें नए रेट्स 

राय ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नये जमाने के प्लेटफॉर्म टिकटॉक के साथ उनके गठजोड़ से युवाओं के कौशल विकास में मदद मिलेगी जिससे आगे चलकर देश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। यह अपनी तरह का पहला प्रयोग है। इसके लिए IIM और टिकटॉक साथ-साथ ज्वाइंट ट्रेनिंग और वर्कशॉप करेंगे।

प्रोफेसर हिमांशु राय ने कहा कि हम लोग टिकटॉक के साथ पार्टनरशिप करके काफी उत्साहित हैं। हम लोग मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स, सरकारी अधिकारियों, और उद्यमियों को ट्रेनिंग देते हैं। यह वीडियो उनको भी सहायता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि टिकटॉक के साथ जो एमओयू साइन किया गया है वह स्किल डेवलेपमेंट में सहायता पहुंचाकर देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाएगा।

Related Post

Uttarkashi Tunnel Rescue

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों के करीब पहुंचे रैट माइनर्स, सुरंग एक बाहर बढ़ी हलचल

Posted by - November 28, 2023 0
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल (Uttarkashi Tunnel Rescue) में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं। रेस्क्यू…

जानें क्यों धनतेरस के दिन खरीदे जाते हैं बर्तन या सोने-चांदी, क्या है इसका इतिहास

Posted by - October 25, 2019 0
लखनऊ डेस्क। धनतेरस महापर्व दीवाली की शुरुआत का प्रतीक है। कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला दीवाली…
CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल से शुरू होगी नकद भुगतान सहित डिजिटल सेवाएं

Posted by - April 15, 2025 0
रायपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी होने…
CM Dhami

होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री धामी, कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का किया आह्वान

Posted by - March 21, 2024 0
चंपावत। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को गोरलचौड़ मैदान, चम्पावत में लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विधानसभा चम्पावत और लोहाघाट…