प्रवासी मजदूरों के लिए बस सेवा

अब बिग बी भी प्रवासी मजदूरों के लिए शुरू करेंगे बस सेवा, सामने आईं ये तस्वीरें

1094 0

मुंबई। देश कोरोना वायरस की मुसीबत से जूझ रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए लॉकडाउन लागू किया गया तो ऐसे में कई नई मुसीबतें सामने आकर खड़ी हो गईं हैं। इन्हीं में से एक है प्रवासी मजदूरों का पलायन, लॉकडाउन के दिनों में सभी अपने-अपने घर पहुंचने के लिए पैदल निकल पड़े।

अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 10 बसों का इंतजाम किया

उनकी मदद के लिए सरकार तो कोशिशें कर ही रही है, लेकिन इसके साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोगों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बीते दिनों अभिनेता सोनू सूद ने इन मजदूरों को घर वापसी के लिए बस सर्विस का इंतजाम किया था। वहीं अब ऐसे ही कारणों की वजह से इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन भी जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं।

https://www.instagram.com/p/CAw4i72gBwm/?utm_source=ig_web_copy_link

‘जवानी मांगे पानी-पानी’ पर सुनीता बेबी ने मचाया धमाल, फैंस बोले- डांस का नया अवतार

लगभग 300 प्रवासियों को यूपी के कई हिस्सों में पहुंचाया जाएगा, जिनमें लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर और भदोही शामिल

अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए 10 बसों का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि इन बसों के जरिए लगभग 300 प्रवासियों को यूपी के कई हिस्सों में पहुंचाया जाएगा, जिनमें लखनऊ, इलाहाबाद, गोरखपुर और भदोही शामिल हैं। बिग बी द्वारा इन प्रवासियों को राशन, सैनेटाइजर्स और चप्‍पलें भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।

कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सारी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं

अमिताभ बच्चन द्वारा चलाई गई इस बस सर्विस के लिए एक टीम भी काम कर रही है। टीम प्रवासी मजदूरों को खाने के पैकेट, वॉटर बॉटल्‍स और चप्‍पलें दे रही है। इस टीम के जरिए 1000 प्रवासियों को मदद मिल रही है। इस दौरान कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सारी जरूरी एहतियात बरते जा रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर तरह की कोशिशें की जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखते हुए बसों में आधे पैसेंजर्स को ही ले जाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक 52 सीटर इन बसों में सिर्फ 25 लोग ही बैठाए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अभिनेता सोनू सूद काफी मजदूरों की मदद कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी तारीफें भी मिल चुकी हैं।

Related Post

एवलिन शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा बोलीं-बहुत ही क्लासी होते हैं भारतीय परिधान

Posted by - July 5, 2020 0
मुंबई। जर्मन-भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं। वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी…
anushka sharma pregnent

अनुष्का और विराट बनने वाले है मम्मी-पापा,  सोशल मीडिया पर साझा की यह खुशखबरी

Posted by - August 27, 2020 0
नई दिल्ली । बॉलीवुड से एक बेहद अच्छी ख़बर आ रही है। अनुष्का शर्मा (anushka sharma pregnent )प्रेग्नेंट हैं। गुरुवार…
फिल्म थप्पड़

फिल्म थप्पड़ के ट्रेलर को यूट्यूब से हटाने की अपील क्यूं कर रही हैं तापसी पन्‍नू ?

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ का दूसरा ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। इसमें तापसी…