सौरभ गांगुली

बंगाल टाइगर सौरभ गांगुली पर अब बनेगी बायोपिक

1401 0

मुंबई। भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर बायोपिक बनाने का सिलसिला इन दिनों जोरों पर है। अब पूर्व भारतीय कप्तान तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के जीवन पर बायोपिक बन सकती है।

बॉलीवुड में काफी समय से खिलाड़ियों के जीवन पर बनायी जा रही हैं फिल्में

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर पूर्व कप्तान गांगुली के जीवन पर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में काफी समय से खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनायी जा रही हैं। इस समय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज पर बायोपिक बन रही है और जल्द ही 1983 की विश्वकप जीत पर फिल्म रिलीज होने जा रही है।

दिल्‍ली हिंसा : हाईकोर्ट जज की दो टूक- कोर्ट में रहते दूसरा 1984 नहीं होने देंगे

चर्चा है कि करण जौहर पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए करण जौहर ने सौरभ से कई बार मुलाकात भी की है। इस दौरान गांगुली पर बायोपिक बनाए जाने की बताचीत चलने की बात कही जा रही है।

फिल्म का नाम रखा जा सकता है ‘दादागीरी’

गांगुली को ‘दादा’ कहकर पुकारा जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम ‘दादागीरी’ रखा जा सकता है। इस फिल्म के लिए अब लीड एक्टर की तलाश की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली का किरदार कौन निभाएगा। देखना है कि करण जौहर इसकी आधिकारिक घोषणा कब करते हैं। पिछले दिनों एक बयान में गांगुली ने खुलासा किया था कि वह अपनी बायोपिक में ऋतिक रोशन को हीरो देखना चाहते हैं।

सौरभ गांगुली अपनी बायोपिक में ऋतिक रोशन को हीरो देखना चाहते हैं

इससे पहले टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने वाली थीं। गांगुली ने कहा था कि एकता ने उनसे बायोपिक बनाने के लिए संपर्क किया था और एक बार उनके बीच बातचीत हुई थी लेकिन इसके बाद चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं।

Related Post

अकबरुद्दीन ओवैसी केमोदी को लेकर बिगड़े बोल

अकबरुद्दीन ओवैसी के बिगड़े बोल, मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी मैं पहनाऊंगा

Posted by - March 25, 2019 0
हैदराबाद। चुनावी घमासान के बीच विवादित बयानों का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…

सिद्धू ने पाकिस्तान जाने के लिए पंजाब के सीएम और विदेश मंत्रालय से मांगी अनुमति

Posted by - November 2, 2019 0
नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत और पाकिस्तान की तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी…
CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह

CAA पर बोले नसीरुद्दीन शाह- दीपिका पादुकोण साहसी, अनुपम खेर मसखरे

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्‍ली। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पिछले साल दिसंबर में हिंसा हुई थी, इसके बाद प्रदर्शन कर रहे…