Umar

आजमगढ़ का कुख्यात अपराधी उमर महाराष्ट्र में पकड़ा गया

820 0

यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ के शातिर लुटेरे 50 पचास हजार रुपये के इनामी अपराधी 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी उमर उर्फ उमर अहमद (Umar) को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शातिर उमर की गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन पश्चिमी रिक्सा स्टैण्ड, थाना क्षेत्र ठाणे नगर, ठाणे, महाराष्ट्र से की गयी है। उसके पास से नगदी व मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

दरअसल, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के फूलपुर थाने में दर्ज डकैती के केस में वांछित एवं 50 हजार रुपये के इनामी उमर उर्फ उमर अहमद (Umar) मुम्बई में रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम ठाणे पहुंची और वहां स्थानीय पुलिस की मदद से उमर (Umar) को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि वह काफी समय से महाराष्ट्र में रहता था। वर्ष-2019 में अपने पैतृक गांव फरिहा, आजमगढ़ आया था। इसी दौरान इसकी मुलाकात असवद से हो गयी, इसे जानकारी थी कि एक व्यक्ति हवाला का काफी पैसा लेकर सरायमीर से कस्बा फूलपुर, थाना क्षेत्र फूलपुर आजमगढ़ आने वाला है, इसने असवद के साथ मिलकर वह पैसा लूटने की योजना बनायी तथा असवद व अन्य साथियों के साथ मिलकर कस्बा फूलपुर में अपने चार पहिया वाहन में बैठकर उस व्यक्ति का इन्तजार करने लगे, जैसे ही वह व्यक्ति मोटर साइकिल से आया तो यह लोग उसे टक्कर मारकर गिरा दिये और रुपये से भरा बैग छीनकर भाग गये। उस पैसे में से कुछ पैसा अपने साथियों को देकर बाकी पैसा लेकर वापस मुम्बई भाग गया था। इस घटना में शामिल इसके साथी असवद को एसटीएफ टीम द्वारा पूर्व में ही मुम्बई से गिरफ्तार किया जा चुका है।

उसने बताया कि वह मुम्बई में वाटर प्लान्ट में काम करता था तथा उसी के आड़ में मुम्बई व गुजरात में लूट-पाट भी करता है, दो माह पूर्व ही गुजरात के लूट के एक मुकदमें में जमानत पर रिहा होकर मुम्बई आया है। उल्लेखनीय है कि उमर ने उत्तर प्रदेश, मुम्बई (महाराष्ट्र) गुजरात एवं अन्य राज्यों में कई घटनाओं को  अंजाम दिया है जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।

Related Post

cm yogi

इतिहास उन्हीं का बनता है जिनके मन में त्याग और बलिदान का भाव होः मुख्यमंत्री

Posted by - December 26, 2025 0
लखनऊ। धर्म रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के सुपुत्रों की स्मृति में वीर…
CM Yogi

आर्थिक सलाहकार समूह से प्राप्त होने वाले सुझावों का तय समय पर क्रियान्वयन आवश्यक है: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से शनिवार को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन, आर्थिक विकास…
Yogi Cabinet gives green signal to SOP-2025 of GCC Policy-2024

Cabinet: जीसीसी नीति-2024 की एसओपी-2025 को योगी कैबिनेट की हरी झंडी

Posted by - January 6, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक (Yogi Cabinet Meeting) में उत्तर प्रदेश वैश्विक क्षमता केंद्र (GCC)…
Kushinagar International Airport

कुशीनगर को मिला International Airport का लाइसेंस, अब हो रहा उद्घाटन का इंतजार

Posted by - February 24, 2021 0
कुशीनगर। जिले के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की चुनौतियां धीरे-धीरे खत्म हो रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली में महानिदेशक नगर विमान…
Wasim Rizvi

कुरान की 26 आयतें हटाने की वसीम रिजवी की याचिका पर 12 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 10, 2021 0
लखनऊ। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने की मांग को खारिज…