नोरा फतेही

नोरा फतेही ने’साकी-साकी’पर किया डांस- Video ने मचाया तहलका

1055 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डांस करने वाली नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले दिलबर, फिर साकी-साकी और अब गर्मी सॉन्ग ने हर जगह नोरा फतेही के नाम का डंका ही बजवा दिया है। वैसे तो एक्ट्रेस अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहती ही हैं, लेकिन अब उनका वीडियो भी उन्हें सुर्खियों में खींच लाता है। ऐसा ही हाल उनके एक डांस वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ‘साकी-साकी’ गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B6uZdRfJSi7/?utm_source=ig_web_copy_link

नोरा फतेही के इस वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आ गए

नोरा फतेही का यह वीडियो स्टार स्क्रीन अवॉर्ड का है, जिसमें एक्ट्रेस रेड शिमरी आउटफिट पहनीं नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि 1 घंटे पहले ही शेयर हुए नोरा फतेही के इस वीडियो पर 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज और कमेंट्स आ गए हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “नया साल तहलका मचाने वाला है। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में मेरी लाइव परफॉर्मेंस देखें, जिसमें मैं अपने ही हिट सॉन्ग साकी साकी पर डांस करूंगी। इस वीडियो में नोरा फतेही का डांस और उनकी एनर्जी तारीफ के लायक है।

https://www.instagram.com/p/B6r5K7ipCPi/?utm_source=ig_web_copy_link

नोरा फतेही जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में आने वाली हैं नजर 

बता दें कि नोरा फतेही जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। नोरा फतेही की यह फिल्म पूरी तरह डांस पर आधारित है। स्ट्रीट डांसर 3डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस सलमान खान की भारत में भी नजर आई थीं। फिल्मों के अलावा नोरा फतेही ने बिग बॉस के जरिए भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Related Post

जन्नत के नाम पर बच्चों को मरवाते हैं ये लोग – राज्यपाल मलिक

Posted by - October 22, 2019 0
जम्मू कश्मीर। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने हालिया बयान में नेताओं पर निशाना साधा है।उन्होंने कहा यहां जितने समाज, धर्म,…

महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, इन मुद्दों का जिक्र

Posted by - October 12, 2019 0
महाराष्ट्र ।शिवसेना ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो लॉन्च करने…
लालकृष्ण आडवाणी

अयोध्या के फैसले पर लालकृष्ण आडवाणी ने भगवान का बोला शुक्रिया

Posted by - November 9, 2019 0
नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी…

सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म फेसबुक 50 लाख महिलाओं को देगा ट्रेनिंग

Posted by - October 17, 2019 0
टेक डेस्क। फेसबुक की डिजिटल बेटी योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को तकनीकी तौर पर रोजगार के लिए काबिल बनाया…