Ministry of External Affairs

कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया : विदेश मंत्रालय

772 0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि भारत ने वैक्सीन के निर्यात पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। म्यामांर मुद्दे पर विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने कहा कि हम वहां हो रही हिंसा की निंदा करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि हमारा मानना है कि कानून का शासन कायम होना चाहिए।
विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) का कहना है कि भारत ने कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। साथ ही विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी को 22-23 अप्रैल को आयोजित होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

 

विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम म्यांमार में लोकतंत्र की बहाली के लिए खड़े हैं। हमने राजनीतिक कैदियों की रिहाई का आग्रह किया है और आसियान के प्रयासों सहित वर्तमान स्थिति को हल करने में किसी भी प्रयास का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी को 22-23 अप्रैल को आयोजित होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। पीएम मोदी ने उनकी पहल का स्वागत किया और निमंत्रण स्वीकार किया।

Related Post

CM Dhami

औद्योगिक विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी: धामी

Posted by - May 13, 2023 0
रूद्रपुर/नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए…
International Gita Mahotsav

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 28 नवंबर से शुरू होगा

Posted by - October 24, 2024 0
हरियाणा: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) को भव्य रूप…