CM Dhami

मुख्यमंत्री ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता

107 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर, एंजेल की हत्या पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि, इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है, ईनाम घोषित करते हुए उसे भी गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने तरुण चकमा (CM Dhami) से कहा कि इस घटना पर वो व्यक्तिगत तौर पर दु:खी हैं। इस स्थिति में परिवार के दु:ख को समझ सकते हैं। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह का माहौल नहीं रहा है, यहां देश- विदेश के बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इसलिए यह घटना हम सबके लिए भी कष्टपूर्ण है। सरकार ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करेगी।

उन्होने (CM Dhami) कहा कि घटना के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनकी बात हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। परिवार की सहायता के लिए वो त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे, साथ ही उत्तराखंड सरकार भी परिवार की हर संभव सहायता करेगी।

Related Post

Amit Shah

जोधपुर से गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार: कितने भी दल एकत्रित हो जाओ, आएगा तो मोदी ही

Posted by - April 1, 2024 0
जोधपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को जोधपुर के पोलो मैदान में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन को…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने नैनीताल-हल्द्वानी के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध में की बैठक

Posted by - August 26, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने नैनीताल और हल्द्वानी शहर के यातायात समस्या को सुधारने के सम्बन्ध…
साइना नेहवाल

कोरोनावायरस से परेशान सायना नेहवाल, ट्वीट कर BWF से की ये अपील

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। नोवेल कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द हो गया है। इसके बाद भारतीय बैडमिंटन…