SANJAY RAUT

कोई माफी नहीं, कोई खेद नहीं, हम लड़ेंगे : संजय राउत

594 0

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में हालात को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर मंगलवार को विपक्षी नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक में एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत, द्रमुक सांसद टीआर बलु, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।

बैठक के बाद संजय राउत (Sanjay Raut) ने बताया कि हमारा मुख्य एजेंडा राज्यबद्ध तरीके से विपक्ष की एकजुटता था। यह पहली बैठक थी, हम कल (बुधवार) फिर मिलेंगे, शरद पवार भी इसमें मौजूद रहेंगे। वहीं, राज्यसभा से 12 सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की माफी की मांग पर संजय राउत ने कहा, कोई माफी नहीं, कोई खेद नहीं, हम लड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज ही सांसदों के निलंबन को लेकर कहा था कि मैं कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं का आह्वान करता हूं कि वह माफी मांगें, खेद व्यक्त करें और सदन में आएं। सरकार हर मामले पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने इस फैसले को असंवैधानिक और सदन के नियमों के खिलाफ बताया है और माफी से इनकार किया है।

सोमवार को विपक्ष के बर्ताव पर सभापति ने दी थी चेतावनी

इससे पहले सोमवार को राज्यसभा में सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग कर रहे विपक्ष के बर्ताव और हंगामे पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने कड़ी नाराजगी जताई थी। उन्होंवे तगा था कि आप हमें न सिखाएं। आप ऐसा व्यवहार जारी रखेंगे तो मैं सदन स्थगित कर दूंगा। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ वाकआउट की बात कही। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। सोमवार को सदन दो बार स्थगित हुआ था।

Related Post

मोदी पर हमलावर ममता, बोलीं- इमरजेंसी से भी गंभीर हालात, अब पूरे देश में ‘खेला होबे’

Posted by - July 28, 2021 0
नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस स्‍कैंडल और दैनिक भास्‍कर पर छापा मामले…
एफ-16 लड़ाकू विमान

अमेरिका का भारत को झटका, नहीं दी पाकिस्तानी एफ-16 की जानकारी

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हवाई हमला करने की पाकिस्तान की कोशिश के दौरान भारतीय वायुसेना…
Savin Bansal

डीएम ने अचानक बुलाई जिला चिकित्सालय की प्रगति की समीक्षा बैठक, आनन-फानन में दौड़े अधिकारी

Posted by - October 30, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन के निर्माण कार्यों एवं एवं विभिन्न…
JP Nadda

दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे जेपी नड्डा, चुनावों को लेकर करेंगे मंथन

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। वह यहां यूपी में होने…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव : आप का शाह पर हमला, माहौल बिगाड़ना चाहते हैं गृहमंत्री

Posted by - January 30, 2020 0
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों द्वारा निकाले गए मार्च के दौरान चली गोली को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप का…