निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी फैसले से खुश, बोलीं- महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला

984 0

नई दिल्ली। निर्भया की मां आशा देवी ने पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ ‘डेथ वारंट’ जारी करने के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटी को इंसाफ मिल गया है। बता दें कि निर्भया मामले में मंगलवार को कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ ‘डेथ वारंट’ जारी कर दिया। उन्हें फांसी देने के लिए 22 जनवरी सुबह सात बजे तय की गई है।

उन्हें संतोष है कि उनकी बेटी निर्भया को इंसाफ मिल गया

आशा देवी ने कहा कि यह तमाम महिलाओं को सशक्त बनाने का फैसला है। इस फैसले से लोगों का अदालत पर भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल की इंसाफ की लड़ाई का आज नतीजा आया है। उन्हें संतोष है कि उनकी बेटी निर्भया को इंसाफ मिल गया है। उन्होंने बताया कि इस बार दिसंबर में ही चारों को फांसी दी जानी थी, लेकिन कोई न कोई अड़चन सामने आ रही थी। परन्तु सात सालों में ही सही लेकिन फैसला हुआ, जिसकी हमें खुशी है।

पाक वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, फ्लाइंग अफसर और स्कवॉड्रन लीडर की मौत 

आशा देवी ने बताया कि उन्हें आज भी सात पहले की वह घटना जब भी याद आती है तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पिछले सात से हम इंसाफ के लिए दर दर भटक रहे थे, लेकिन आज के फैसले को सुन कर हमें सुकून मिला है। बता दें कि चारों दोषियों को 22 जनवरी सुबह सात बजे फांसी होगी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि सात साल का ये लंबा सफर आंखों के सामने आया है, लेकिन अब आंखें खुशी से नम

वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि सात साल का ये लंबा सफर आंखों के सामने आया है, लेकिन अब आंखें खुशी से नम हैं। वह उस मां को सलाम करती हैं जिसने इतनी लंबी लड़ाई लड़ी है। इस देश की सभी निर्भयाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि इस देश की जीत है। अब वक्त है देश के हर बलात्कारी को फांसी की सज़ा दी जाए और एक कड़ा संदेश दिया जाए।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी से उप सेना प्रमुख ले. जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट

Posted by - April 3, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव…
cm dhami

सीएम धामी ने जिला पत्रकार संगठन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Posted by - November 19, 2022 0
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को चंपावत जिला पत्रकार संगठन के निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष कमलेश भट्ट,…
राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Posted by - March 27, 2020 0
माउंट आबू । राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं…