निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस : दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन मंडोली भी तिहाड़ जेल लाया गया

993 0

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी अक्षय, मुकेश और पवन पर जेल प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी गई है। इन पर नजर रखने के लिए जेल प्रशासन ने तत्काल छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ताकि दोषियों की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर बनी रहे। उधर, जेल नंबर चार में बंद विनय शर्मा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 देश में दुष्कर्म के दोषियों को तत्काल फांसी देेने की मांग किए जाने से निर्भया के दोषियों में भी डर का माहौल

जेल सूत्रों का कहना है कि हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की मुठभेड़ में मारे जाने । इस घटना को लेकर देश में दुष्कर्म के दोषियों को तत्काल फांसी देेने की मांग किए जाने से निर्भया के दोषियों में भी डर का माहौल है। ऐसे में कोई भी दोषी किसी तरह का गलत कदम न उठाए, इसके लिए जेल प्रशासन ने तत्काल छह सीसीटीवी कैमरे खरीदने का निर्णय लिया है। राष्ट्रपति के पास भेजी गई दोषी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज होने पर सभी दोषियों को फांसी देने का रास्ता साफ हो जाएगा।

पेट्रोल-डीजल में आई भारी उछाल, जानें सभी राज्यों के दाम, MP में सबसे महंगा 

समय-समय पर हो रही है दोषियों की काउंसिलिंग

ऐसे में माना जा रहा है कि निर्भया कांड के दोषियों को एक ही दिन फांसी दी जाएगी। इस मामले में दोषी पवन को तिहाड़ जेल लाया गया है। उसे जेल संख्या दो में रखा गया है। माना जा रहा है कि एक ही दिन चारों दोषियों को फांसी देने के लिए जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है। हालांकि, जेल प्रशासन समय-समय पर दोषियों की काउंसिलिंग कर रही है ताकि वह कोई गलत कदम न उठा सके।

Related Post

ओवैसी

AIMIM प्रमुख का पलटवार- मुर्गी अंडा न दे और भैंस दूध न दे तो ओवैसी जिम्मेदार

Posted by - November 19, 2019 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के बाद अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया…
video

रिश्ते हुए तार-तार! मां का अश्लील वीडियो बनाकर बेटे ने कर दिया वायरल

Posted by - March 25, 2022 0
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मारवाही (GPM) जिले के गौरेला से मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला…

हरियाणाः विपक्षी सांसद 22 को कुछ ऐसा करेंगे जिससे काले कृषि कानून होंगे वापस- चौटाला

Posted by - July 21, 2021 0
हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का कहना है कि गुरुवार को विपक्ष के सांसद इकट्ठे होकर संसद जाएंगे…

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब फिरोजपुर में स्कूल के मैदान में मिला बम

Posted by - July 30, 2021 0
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव जोधपुर के नजदीक नवनिर्मित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट (कन्या) स्कूल के मैदान में शुक्रवार…