Night Curfew

नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू, सभी स्कूल-कालेज बंद करने का आदेश

744 0

लखनऊ। नोएडा के डीएम ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू ( Night curfew in Noida and Ghaziabad) लगाने का ऐलान किया।17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहने वाला है। इसके साथ ही नोएडा के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद कर दिया गया है।

दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। नोएडा और गाजियाबाद के डीएम ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू (Night curfew in Noida and Ghaziabad too) लगाने का ऐलान किया। 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहने वाला है। इसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद कर दिया गया है।

नोएडा और गाजियाबाद डीएम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पूरे जिले में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल सर्विस भी बंद नहीं होगा। नेशनल या स्टेट हाईवे मूवमेंट को भी नहीं रोका जाएगा।

इसके साथ ही सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल और कॉलेज को 17 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। स्कूल-कॉलेज के साथ ही सभी कोचिंग सेंटर को भी बंद करने का आदेश जारी किया गया है। हालांकि, मेडिकल, पैरा मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज खुले रहेंगे और सभी तरह की परीक्षाओं को टाला नहीं जाएगा. यानी परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

नोएडा डीएम ने पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को पब्लिक प्लेस पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों और मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है। पब्लिक प्लेस के अलावा सार्वजनिक दफ्तरों में भी कोरोना नियमों को लेकर अभियान चलेगा।

Related Post

तालिबान के समर्थन में उतरे सपा सांसद, बोले- तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं

Posted by - August 17, 2021 0
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक बार फिर सर्खियों में…
CM Dhami

हर साल ’जनजातीय विज्ञान महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा, सीएम ने की घोषणा

Posted by - November 15, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान…