Nia Sharma, winner of 'Khatron Ke Khiladi

‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ की विजेता बनी निया शर्मा, शेयर की यह फोटो

1906 0

नई दिल्ली: टास्क-बेस्ड रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का 11 वें सीजन की विजेता एक्ट्रेस (Nia Sharma, winner of ‘Khatron Ke Khiladi)  निया शर्मा बनीं हैं। जमाई राजा और नागिन 4 में अपनी भूमिकाओं से चर्चित रही निया शर्मा ने शो के होस्ट और टास्कमास्टर रोहित शेट्टी के साथ ट्रॉफी पकड़े हुए और पोज देते हुए खुद की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, “खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया जीत गई। इस खूबसूरत अपॉर्च्युनिटी के लिए कलर्स टीवी और रोहित शेट्टी को धन्यवाद।”

https://www.instagram.com/p/CEhbbscF68R/?utm_source=ig_web_copy_link

निया शर्मा(Nia Sharma, winner of ‘Khatron Ke Khiladi)  खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 के फाइनलिस्ट में एक थीं और उन्हें 8वीं रैंक मिली थी। निया शर्मा ने खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया के अन्य पार्टिसिपेंट्स की फोटो भी शेयर की, जिसमें सेकेंड रनर-अप जैस्मीन भसीन शामिल हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा पहुंचे UAE, देखे यह फोटो

खतरों के खिलाड़ी का 11 वां सीजन भारत में फिल्माया गया पहला सीजन है। पिछले सभी सीजन इंटरनेशनल डेस्टिनेंशन्स में बनाए गए हैं। शो से जुड़े फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने लिखा “इस सीजन के लिए मुंबई में शूटिंग शुरू करने से पहले, हम महामारी, लॉकडाउन, यूनिट और प्रतियोगियों की सुरक्षा के कारण चिंतित थे और क्या हम इंटरनेशनल स्टैंडर्ड एक्शनल पर खरा उतर पाएंगे। लेकिन हमने सभी को पीछे छोड़ दिया। मुझे इस सीजन को सर्वश्रेष्ठ में से एक बनाने के लिए अपनी एक्शन टीम पर गर्व है। यह सब मेड इन इंडिया है। ”

https://www.instagram.com/p/CEd5cOphZlk/?utm_source=ig_web_copy_link

खतरों के खिलाडी के 10 वें सीजन को लॉकडाउन के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि शो जल्दी से बंद हो गया और सीजन को पूरा किया। फिर एक सप्ताह के भीतर एक नया सीजन खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया शुरू हुआ।

Related Post

फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर

फिल्म तानाजी: द अनसंग वारियर का डायलॉग प्रोमो देख फैंस हुए गदगद

Posted by - December 29, 2019 0
मुंबई। फिल्म सुपरस्टार अजय देवगन के फैन्स उनकी आने वाली फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वारियर’ का बेसब्री से इंतजार कर…

बर्थडे स्पेशल: इस फिल्म से सोनम चौहान को मिली थी पहचान

Posted by - May 16, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर इमरान हाशमी की ब्लॉकबस्टर फिल्म जन्नत से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान…

संजय दत्त और प्रिया दत्त पर कांग्रेस नेता ने लगाया अंडरवर्ल्ड से रिश्ते का आरोप

Posted by - October 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। इन दिनों महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है। चुनाव में पसंद…